भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) साक्षी (Sakshi Dhoni) धोनी ने उनकी शादी के बाद आये अपने जीवन में आये बदलाव के बारे में राय रखी है। साक्षी धोनी ने यह बताया की एक क्रिकेटर से शादी करने के बाद उनके जीवन में किस तरह के बदलाव आये। उन्होंने यह बार अन्य CSK टीम के खिलाडियों की पत्नियों के साथ की बात चित में कही है। CSK टीम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस पुरे वार्तालाप का पूरा विडियो शेयर किया है।
विडियो के क्या कहा साक्षी धोनी ने
8 मार्च यानी महिला दिवस के दिन यह विडियो रिकॉर्ड किया गया था, यह पूरा विडियो (Video) 17 मिनिट का है साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने इस विडियो में कहा की “शादी के बाद सभी महिलाओं की जिंदगी बदलती है. औरों के पति ऑफिस जाते हैं, लेकिन हमारे पति क्रिकेट खेलने जाते हैं. तो हमें तालमेल बैठाना पड़ता है और खुद को उस तरह से बदलना पड़ता है जैसा कि वे चाहते हैं ताकि उन पर किसी तरह का दबाव न आए.”
साक्षी धोनी का यह कहना है की एक क्रिकेटर से शादी करने के बाद आपकी निजी ज़िन्दगी खत्म हो जाती है, इस विषय पर वह यह कहती है “आपके पास अपना प्राइवेट स्पेस नहीं होता है. आपके ऊपर हर तरफ से कैमरे होते हैं. ऐसे में आप उस तरह से नहीं रह सकते जैसा कि आप आम तौर पर रहते हैं. कुछ भी करो तो लोगों की नजर आप पर रहती है और आपके बारे में बातें शुरू हो जाती है. लोग कई सवाल खड़े करते हैं”
4 जुलाई 2010 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और साक्षी की शादी हुई थी। इन्होने इनकी प्यारी बेटी का नाम जीवा रखा है, साक्षी और जीवा, महेंद्र सिंह धोनी को चीयर करने के लिए कई बार स्टेडियम में मौजूद रहती है। वे दोनों खास तौर पर आईपीएल में चीयर करती हुई नजर आती है।