आज हम बात करने जा रहे है देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की। जो हर समय मीडिया में बने रहते है। और जिनको हर कोई उनकी रहीसी के चलते जानता हैं। ये आपने देखा होगा की हर किसी को उनके बंगले को देखने की इच्छा रहती हैं लेकिन कोई भी साधारण व्यक्ति उनके बंगले को अंदर से नहीं देख सकता हैं। लेकिन जब भी कोई मुंबई जाता हैं तो उनके बंगले को बहार से देखने जरूर जाता हैं। हर किसी को उनके बंगले के बारे में जानने की उत्सुकता रहती हैं। इसलिए आज हम आपको उनके बंगले के अंदर स्थित मंदिर की कुछ तस्वीरें बताएंगे।
मुकेश अंबानी जिन्होंने अपना घर मुंबई में १० साल पहले ६ हज़ार करोड़ में बनवाया था। जिसका नाम एंटीलिया हैं। जिसकी पूरी दुनिया में एक अलग ही पहचान हैं। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया भारत ही नहीं दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक हैं। खबरों के मुताबिन मुकेश अंबानी ने अपना घर शिकागो के आर्किटेक पर्किन्स के द्वारा डिज़ाइन करवाया था जिसे ऑस्ट्रेलिया की कंस्ट्रक्शन कंपनी लैंग्टोन होल्डिंग ने बनाया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के घर की हर एक चीज़ बहुत खाश हैं जिसे हर कोई देखना चाहता हैं लेकिन आज हम आपको एंटीलिया में बने मंदिर की कुछ तस्वीर और मंदिर की खाशियत बताएंगे।
बता दे की अंबानी फॅमिली की भगवान और पूजा अर्चना में काफी ज्यादा आस्था हैं। और आपने भी देखा होगा कई बार अंबानी फॅमिली को देवी दर्शन करते हुए। और अगर अब हम बात करे अंबानी फॅमिली के घर में स्थित मंदिर की तो वह बेहद ही खूबसूरत हैं जिसको बनवाने में मुकेश अंबानी ने करोड़ो रूपए खर्च किये हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने घर स्थित मंदिर को बहुत ही सूंदर सजाया हैं।
आप सोच रहे होंगे की करोड़ो रूपए में ऐसा क्या किया होगा अंबानी ने, तो आपको बता दे की एक मीडिया रिपोर्ट में पता चला हैं की एंटीलिया में स्थित मंदिर इसलिए भी खास हैं क्योकि मंदिर में स्थित हर एक चीज़ सोने – चांदी की हैं। और मूर्तियां हीरों के गहनों से सजी हैं। मुकेश अंबानी के घर में स्थित मंदिर में नायाब हीरों का इस्तेमाल हुआ हैं।
पिछले कुछ समय पहले आपने नीता अंबानी को देखा होगा की जब उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में ट्रॉफी जीती थी तो नीता अंबानी ने वह ट्रॉफी सबसे पहले अपने घर के मंदिर में रखी थी। और नीता अंबानी के बारे में यह भी कहा जाता हैं की वह भक्ति भावना में भी विश्वास रखती हैं।