आपने मुरमुरे का नाम तो सुना ही होगा आम भाषा में लोग इन्हे परमल भी कहते है। मुरमुरे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हल्के होते है। ज्यादातर लोग मुरमुरे स्नैक्स में खाते है। मुरमुरे को हर लोग अलग अलग तरह से खाते है। कोई इसकी भेलपुरी बना के खाता है तो कोई इसके लड्डू बनाता है। यह खाने में बहुत ही अच्छा लगता है। मुरमुरे को अंग्रेजी में Puffed Rice कहते है।
इस बीमारी में काफी फायदेमंद होते है मुरमुरे

आज हम आपको बताने वाले है की मुरमुरे खाने से आपकी सेहत में भी बहुत फायदे होते है। मुरमुरे आपके शरीर को कई तरह से फायदा देते है। मुरमुरे सस्ते भी होते है और आसानी से मार्केट में मिल जाते है। तो आईये हम जानते है की मुरमुरे खाने से क्या क्या फायदे होते है। कहा जाता है की जिन लोगो को सीलिएक नामक बीमारी होती है उन्हें मुरमुरे का सेवन करना चाहिए, क्योकि इस बीमारी में गेहूं, राई और जौ जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए इस बीमारी से ग्रस्त लोगो को मुरमुरे का सेवन करना चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की आज की जनरेशन की सबसे बड़ी समस्या मोटापा होती है तो हम आपको बतादे की मुरमुरे खाने से वजन भी कम होता है, क्योकि मुरमुरे में कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिससे यह वजन कम करने में बहुत सहायक होता है। मुरमुरे में डाइटरी फाइबर होता है जिससे इसे खाने के बाद भूख नहीं लगती है।
मुरमुरे में होते है कई पौष्टिक तत्व
मुरमुरे में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते है जैसे प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, नियासिन, पोटेशियम, राइबोफ्लेविन और थियामिन। इसलिए रोज एक कटोरी मुरमुरे खाने चाहिए, जिससे आपके शरीर में हमेशा एनर्जी बने रहे। मुरमुरे खाने से शरीर में हमेशा एनर्जी बनी रहती है और कभी थकान महसूस नहीं होती है। जिन लोगो को अपना एनर्जी लेवल बढ़ाना है वह रोज एक कटोरी मुरमुरे अपनी डाइट में शामिल करे।
यहाँ तक की मुरमुरे खाने से पाचन भी सही रहता है और कब्ज की परेशानी भी नहीं होती है। कब्ज की शिकायत वाले लोगो को भी अपनी डाइट में मुरमुरे शामिल करना चाहिए। मुरमुरे आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रखते है, इसे खाने से आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होती हैं।