हम सभी कभी ना कभी जरुर होटल में गये है। यहा आपको कई तरह के रूम नंबर दिखाई देते है, लेकिन अगर आपने कभी गौर किया हो तो किसी भी होटल में 13 नंबर का कमरा नही होता है। हम आपको बता दे की 13 नंबर के कमरे को किसी भी होटल में नही रखा जाता है, इसके पीछे का कुछ विशेष कारण होता है। आइये हम आपको इसका कारण बताते है।
13 नंबर को माना जाता है अशुभ
आपको बता दे की सभी पश्चिमी देशों में 13 नबंर को अशुभ माना जाता है। वहां के लोगों में 13 अंक को लेकर काफी डरे हुए रहते है। इसलिए इस नंबर के कमरे को बुक नही करते है और होटल में भी इस नंबर के कमरे को नही रखा जाता है। पश्चिमी देशों के होटल में न तो 13 नबंर का कमरा होता है और न ही 13वीं मंज़िल। 12वीं के बाद सीधी 14वीं मंज़िल आ जाती है। पश्चिमी देशों को देखते हुए भारत के हॉटल भी 13 नंबर का कमरा नहीं रखते है।
यह भी कारण बताया जाता है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा भी किया जाता है, की एक बार यीशु मसीह को किसी व्यक्ति ने धोखा दिया था। उनके साथ विश्वासघात करने वाला वो व्यक्ति 13 नबंर की कुर्सी पर बैठा हुआ था। उसके बाद से यूरोप, अमेरिका सहित कई देशों में 13 नबंर को अशुभ माना जाने लगा और लोग 13 नबंर से दूर रहें लगे।
होटल वाले ऐसा इसलिए करते है।
भारत में भी होटल ऐसा करते है, क्योंकि अधिकतर होटल Foreign Tourist को ध्यान में रख कर बनाये जाते हैं। और यदि वह 13 नंबर के कमरे को लेते नही है, तो उनको नुकशान होता है। इसलिये यहां के होटल में भी 13 नबंर का कोई कमरा नहीं बनाया जाता है। इसके साथ ही फ़्रांस में 13 नंबर की कुर्सियों का होना अनलकी माना जाता है, इसलिए वह उन्हें भी नही रखते है।
चंडीगढ़ में सेक्टर 13 नहीं है।
आपको जानकर हेरानी होगी की, भारत का चंडीगढ़ ऐसा शहर है, जहां सेक्टर 13 नहीं है। ऐसा इसलिए क्यों कि शहर का जिसने नक्शा तैयार किया था वो विदेश का था और वहा पर लोग 13 नंबर का कुछ भी नही रखते है, इसलिए उसने यहा पर सेक्टर 13 को शामिल नही किया है।