क्या आपने कभी सोचा है की आपके हाथ और पैर के नाखूनों में चाँद जैसा निशान क्यों बना होता हैं। आपने कभी इस और ध्यान नहीं दिया होगा। लेकिन आज हम आपको बताते है की आखिर ये छोटा सा चाँद का निशान आपकी जिंदगी के बारे में क्या बताता हैं। देखा जाए तो यह चाँद जैसा निशान हर उंगली के नाख़ून पर होता है लेकिन किसी ऊँगली के नाख़ून पर नहीं भी होता हैं।
माना तो यह भी जाता है की अगर आपके नाख़ून छोटे है और उस पर चाँद का आधा निशान हो तो रीढ़ की हड्डी और पैर में दर्द भी हो सकता हैं। इसके साथ ही यह भी बोला जाता है की अगर आपके अंगूठे के नाख़ून पर निशान है तो आपका कोई नया दोस्त बनने वाला हैं।
कहा जाता है कि अगर आपकी बीच वाली ऊँगली पर चाँद का निशान होता है तो कोई आपके पीठ पीछे आपसे दुश्मनी रख रहा हैं। और अगर ऐसा निशान आपकी ऊँगली पर है तो आपको सोच समझ कर काम लेना चाहिए।
बताया जाता है कि अगर आपके अंगूठे के पास वाली ऊँगली के नाख़ून पर आधा चाँद है तो आपके लिए यह शुभ संकेत दे सकता हैं। कहा तो यह भी जाता है कि यह निशान आपको तरक्की का संकेत देता हैं।
आगे देखा जाए तो अगर नाख़ून के रंग से बिमारियों के बारे में बात करे तो यह निशान सफ़ेद रंग का हो तो तंदुरुस्ती कि निशानी देता हैं। लेकिन नाख़ून का रंग कई बार बीमारी के साथ बदलता रहता हैं। जिसके कई कारण हो सकते है जैसे कि शुगर भी हो सकती है। अगर ब्लड प्रेशर बहुत अधिक है तो इसका रंग सफेद से नील कि तरफ होने लगता है। इसके साथ ही अगर फ्लोराइड का बहुत ज्यादा उपयोग होता है तो इसका रंग भूरा या काला हो जाता हैं।