हम सभी ने ‘नदिया के पार’ मूवी को जरूर देखा होगा, यह उस समय की सबसे सफल फिल्मो में से एक है, जिसे आज भी पसंद किया जाता है। यह फ़िल्म आज से क़रीब 39 साल पहले 1982 में आई थी। जिसमें साधना सिंह ने गुंजा का किरदार निभाया था। इसके बाद साधना सिंह सभी लोगो के बिच स्टार बन गई थीं। हालांकि, एक हिट फिल्म देने के बाद उनके खाते में दूसरी कोई यादगार फिल्म नहीं आई। और उन्होंने फिमो से अपनी दुरी बना ली। फ़िर काफ़ी लंबे इंतजार के बाद क़रीब चार साल पहले 2017 में साधना ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुक्काबाज’ में दस्तक़ दी। इसके बाद ऋतिक रोशन की मूवी ‘सुपर 30’ में भी उन्हें देखा गया था। वैसे, साधना के बारे में तो लोग जानते हैं, लेकिन उनकी बेटी के बारे में कम ही लोगों को पता है। हम आपको उनकी बेटी के बारे में आपको बताते है।
साधना सिंह की एक बेटी भी है, और बेटा है। उनकी बेटी का नाम ‘शीना शाहाबादी’ है और वो भी एक एक्ट्रेस हैं। और भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे विश्वनाथ प्रसाद शाहाबादी साधना के ससुर हैं। उन्होंने 10 अप्रैल, 1986 को मुंबई में जन्मीं शीना ने 2009 में आई फिल्म ‘तेरे संग’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने नाबालिग गर्भवती का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। आज उन्हें कई लोग जानते है।
21 साल की उम्र में वैभव गोरे से शादी की।
शीना शाहाबादी ने महज 21 साल की उम्र में वैभव गोरे से शादी की, लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। 2007 में हुई उनकी ये शादी महज दो महीने बाद टूट गयी और उन्होंने तलाक ले लिया। शीना की डेब्यू मूवी रिलीज होने के बाद उनकी कुछ अश्लील फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसके पीछे यह पाया गया की इसके पीछे उनके तलाकशुदा पति का ही हाथ था और उसी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर शीना की फोटोज शेयर की थीं।
इन्होने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
View this post on Instagram
साधन की बेटी ने आई मी और मैं, सोणी दे नखरे, रक्त, बिग एफ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने 2019 में आई टीवी सीरीज़ “प्यार तूने क्या किया” में भी काम किया है। यह काफी खूबसूरत है और इनके आज सोशल मीडिया पर कई फेन्स है, जो इन्हे काफी पसंद भी करते है। गुंजा उर्फ साधना सिंह की बेटी शीना का ग्लैमरस अंदाज हर किसी को दीवाना बनाता है। वह आज फ़िल्मी क्षेत्र में सक्रिय भी हैं।