इस वीडियो में एक शख्स की जेब से नोट गिरने के बाद जो नजारा देखने को मिल रहा है। उसे देख कर कोई भी रोता हुआ इंसान हंस पड़ेगा, इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल होता दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में काफी अनोखे नजारे देखने को मिलते हैं। यहां कुछ चीजें ऐसी देखने को मिलती है जो हमें चौंका कर रख देती है। वही कुछ चीजें ऐसी होती है जिन्हें देखकर हमारी हंसी कंट्रोल नहीं होती। हाल ही में एक लड़का– लड़की से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होता देखा जा रहा है जिसमें एक राह चलते लड़के की जेब से नोट गिर जाता है और लड़की काफी चालाकी के साथ उसे उठाना चाहती है इसके बाद जो देखने को मिलता है वह पूरा नजारा आपके भी सिर को चकरा कर रख देगा।
लड़की ने दिखाई चालाकी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की पार्क में बैठी हुई है और उसके पास से एक लड़का गुजरता है उसकी जेब में से नोट गिर जाता है। जैसे ही पैसा गिरता है लड़की की नजर उस पर पड़ती है और वह तुरंत अपने पैर को बढ़ाकर नोट को पैर से छुपा लेती है। यहां लड़के को इस बात का शक हो जाता है कि लड़की ने उसका नोट लिया है।
इंतजार करते –करते हो गई रात
View this post on Instagram
लड़की की हरकत को देखकर लड़का भी उसके बगल में बैठ जाता है और उम्मीद करता है कि जैसे ही लड़की पैर हटाएगी वह अपना नोट उठा लेगा और लड़की को खूब सुनाएगा। लेकिन लड़की भी कम चालाक नहीं होती वह अपना पैर जमाए बैठी रहती है। दिन से रात हो जाती है लेकिन वह अपना पैर नहीं हटाती। दोनों की इस हरकत पर राह चलते लोग सिर पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर sakhtlogg नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया। जिसे लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है।