दुख और तकलीफ सभी के जीवन में आती है, लेकिन जो तकलीफो सामना करके जीवन में सफल हो जाता है, वही असली हीरो कहलाता है। आज हम आपको ऐसी ही एक सच्ची कहानी को बता रहे है, जिसने कई तकलीफो के बाद भी सफलता हासिल की। हम आपको केरल राज्य की एनी शिवा नाम की महिला सब-इंस्पेक्टर के बारे में बता रहे है, जिन्होंने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे है, लेकिन अपनी लग्न और मेहनत से वह आज एक सफल नारी के रूप में आप अपनी सेवाएं दे रही है।
पति ने उन्हें छोड़ दिया था।
जब एनी शिवा 18 साल की थी तब उनकी शादी हो चुकी थी, लेकिन उन उनके पति ने छोड़ दिया था। आज वह 31 साल की हो गयी है। जब उन्हें पति ने अपने साथ रखने से मना किया था, तब उनकी गोद में 6 महीने का बच्चा था। यह उनकी लव मैरिज थी इसलिए वह परिवार के पास भी नहीं जा सकती थी। अपने बच्चे को गोद में लेकर उन्होंने उसे पालने के लिए कभी नींबू पानी तो कभी आइसक्रीम बेचीं। लेकिन एनी शिवा को यह सब पसंद नहीं था और अपनी लाइफ में बदलाव लाने की ठान ली।
इन्स्पेटर की परीक्षा के लिए तैयारी
उन्होंने बताया की जब वह वर्कला शिवगिरि आश्रम के स्टाल पर छोटे मोटे व्यवसाय करती थी उस समय एक शख्स ने उन्हें इंस्पेक्टर की परीक्षा के लिए तैयारी करने की सलाह दी। उसके बाद से उन्होंने पुलिस परीक्षा के लिए तैयारी शुरु की, इसके लिए उसी बंदे ने पैसों को लेकर भी मदद की। उसके बाद एनी ने बहुत मेहनत की और गरीबी के दलदल को पार कर आज वह सब इंस्पेक्टर बन गई है।
वर्तमान में एनी केरेल के वर्कला में पुलिस इंस्पेक्टर (SI) बनकर अपनी ड्यूटी दे रही हैं। जिस जगह पर अपने 6 महीने के बेटे को लेकर सड़क पर नींबू पानी बेचा करती थी। आज उसी जगह पर वह वर्कला पुलिस स्टेशन में नौकरी करते हुए इमोशनल हो गई। उन्हें अपने संघर्ष के दिन याद आ गए। यहां पर उन्होंने अपनी दो वक्त की रोटी के लिए नींबू पानी और आइसक्रीम बेचीं थी।
सभी ने बधाईया दी।
केरल पुलिस ने एनी शिवा को पुलिस इंस्पेक्टर बनने पर बधाई दी है। उनके द्वारा एक ट्वीट किया गया जिसमे उन्होंने एनी शिवा की इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर इस मुकाम को प्राप्त किया है। एनी शिवा की इस उपलब्धि पर केरल के विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘बधाई हो एनी शिवा।’