नोरा फतेही को कौन नहीं जानता है, वह अपने डांस के जलवे से सबको दीवाना बना देती है। चाहे वह गाना दिलबर दिलबर हो या फिर साकी-साकी हो। उनके हर डांस को देख कर लोग उनकी खूब तारीफ करते है, आज के समय में नोरा बहुत ही पॉपुलर हो गयी है लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको नोरा के बारे में और कुछ बताने जा रहे है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उनके पुराने रिलेशन के बारे में बताने जा रहे है।
हाल ही में अंगद बेदी जो नेहा दुपिया के पति है जो एक बेहतरीन कलाकार है। कुछ दिन पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में नोरा के बारे में कुछ पुराणी बाते बताई। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया की वह नेहा से पहले नोरा के साथ रिलेशन में रह चुके है। उन्होंने कहा की अगर हम ज्यादा समय तक रिश्ता नहीं संभाल पाए तो उसे खत्म कर देना ही सही होता है। हमने भी कोशिश की थी लेकिन हम इस रिश्ते को संभाल नहीं पाए।
आगे उन्होंने कहा की इस रिश्ते को खत्म कर देने के पीछे एक अच्छाई ही छुपी होती है, क्योकि आगे हमारे लिए कोई सही रह चुन कर रखता है। उन्होंने कहा की मुझे तो नेहा मिल चुकी है और में चाहता हूँ की नोरा को भी एक अच्छा साथी मिल जाये। अंगद ने कहा की वह खुश है की नोरा की जिंदगी में बदलाव आया और आज वह पॉपुलर हो चुकी है और आज उनको हर कोई पसंद करता है।
अंगद ने कहा की उनका और नोरा का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया, लेकिन जितने समय भी वह रिलेशन में रहे खुश रहे। आपकी जानकरी के लिए बता दे की नोरा Varinder Ghuman को भी डेट कर चुकी है, यह एक बॉडी बिल्डर है। इन दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग अलग कर लिए।
नोरा टीवी अभिनेता प्रिंस नरूला के साथ भी रिलेशन में रह चुकी है, इन दोनों की मुलाकात शो बिग बॉस में हुई थी और इन दोनों के बिच शो में कभी तकरार तो कभी रोमांस देखने को मिला।