इश्क कभी पुराना नहीं होता है, और यह हमेशा जवा रहता है। “इश्क पर जोर नहीं है…यह वो आतिश ‘ग़ालिब’ कि लगाए न लगे और बुझाए ना बन।” गालिब की इस शायरी को इस बुजुर्ग ने सच कर दिखाया है। जिन्हे अपना पहला प्यार 82 वर्ष की उम्र में मिला, जानिए इनके बारे में।
यह कहानी अधूरी प्रेम की है, जिसमे उन्हें बरसो बाद अपना प्यार मिला है। यह प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही है, जिसमें एक 82 साल के बुजुर्ग को 50 साल बाद उनकी प्रेमिका ने फोन किया है और उनसे बात की है।
इनकी प्रेम कहानी
यह बुजुर्ग राजस्थान के रहने वाले है। उन्होंने बताया की मैं 30 साल का था जब पहली बार मैं और मारिया मिले थे। मरिया ऑस्ट्रेलिया से जैसलमेर घूमने के लिए आई थी। इस दौरान उन्होंने डेजर्ट सफारी की और वह 5 दिन की यात्रा पर थी और मैंने उसे ऊंट की सवारी करना सीखाया था। इस दौरान उन्हें ऊंट पर घुमाता था। यह बात 1970 की है। उन्होंने बताया की उन्हें देखकर ही मुझे पहली नजर में उनसे प्यार हो गया था।
वह भी मुझसे प्यार करने लगी थी। हम दोनों को पहली नजर का ही प्यार हुआ था। उसने ऑस्ट्रेलिया से लौटने से पहले मुझसे अपने प्यार का इजहार किया। और मुझे आई लव यू कहा। उस समय में उनसे कुछ कह नहीं सका। लेकिन, उसने इनकी फिलिंग को समझ लिया। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया जाने तक हम दोनों लगातार संपर्क में रहे। उसने मुझे ऑस्ट्रेलिया बुलाया था। उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे लेकिन में मैंने 30 हजार रुपये लोन बिना अपने परिवार को बताए ले लिया। इसके बाद में ऑस्ट्रेलिया चला गया और वह 3 महीने रहा।
वो 3 महीने मेरे लिए अद्भुत थे। उसने मुझे इंग्लिश सीखाया। उसने मुझे शादी करके वही रहने के लिए कहा लेकिन में भारत और घर को नहीं छोड़ सकता था। और वह भारत रहने को तैयार नहीं थी। भारी मन से दोनों अपने-अपने रास्ते पर हो गए और में अपने घर लौट आया। परिवार के दबाव में शादी कर ली और एक गेट कीपर की नौकरी करने लगा लेकिन, मारिया की याद आती रहती थी।
50 साल बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया से फोन किया
View this post on Instagram
इस बिच उनकी बातचीत बंद हो गयी और आज जब में 82 वर्ष का हो गया तब मुझे उसका फ़ोन आया। उन्होंने कहा की राम जी की कसम ऐसा लग रहा है जैसे 21 साल का हो गया हूं।