दुनिया में कई तरह के सांप पाए जाते है। लेकिन अभी मिला यह सांप दुनिया में सबसे बड़ा सांप माना जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सांप छोटा हो या बड़ा सांप तो सांप ही है। जिसे देखकर अच्छे – अच्छे लोगो के पसीने छूट जाते है। अब आपसे यह कहा जाये कि किसी जगह पर बड़ा सांप मिला है, तो लोग सुनकर ही दूर भाग जायेगे।
ऐसे ही अभी दुनिया का सबसे बड़ा सांप कैरेबियाई देश डोमिनिका में देखने को मिला है। इस सांप की लंबाई और वजन इतना अधिक है कि इसे इंसान को पकड़ पाना मुश्किल था इसलिए इसे पकड़ने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा। इस तरह के सांप वर्षा वन में पाए जाते है। जहां बोआ कंस्ट्रिक्टर सांपों की प्रजाति पाई जाती है। यह सांप काफी खतरनाक होते है। इनकी अधिकतम लम्बाई 13 फिट तक हो सकती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार अभी मिले सांप की लम्बाई 10 फिट है। यह सांप को देखकर आस पास सभी डर गए थे। इंसानो द्वारा इन सांपो को निकाल पाना लगभग असंभव सा ही था। इसलिए क्रेन की मदद से इस सांप को पकड़ा गया। पकडे जाने के बाद भी यह छूटने के लिए हरकत कर रहा था। जिसे देखकर क्रेन ड्राइवर और आसपास खड़े सब लोग डर गए।
‘World’s biggest snake’ so massive it has to be lifted by CRANE from bush lair
https://t.co/uNiHDrKvUc— The US Sun (@TheSunUS) October 21, 2021
वीडियो फुटेज में, फिल्म कर रहे चकित आदमी को यह कहते हुए सुना जा सकता है: ‘मेरी माँ, क्या है ये ? मीडियो रिपोर्ट के अनुसार इस खतरनाक सांप को लोगों ने देखा तो वो दंग रह गए क्योंकि उन्होंने इससे पहले इतना लंबा सांप नहीं देखा था। लोगों ने सांप को उठाने के लिए क्रेन बुलाई क्योंकि इसे उठाना इंसानों के बस से बाहर था। वीडियो में क्रेन में सांप को उठाते हुए देखा जा सकता है।
यह वीडियो पीछे हफ्ते सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था जिसको अभी तक लाखो लोग देख चुके है। इस पर यूजर ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी शेयर की। एक यूजर ने लिखा है -‘मैंने नहीं देखा इससे पहले इतना विशालकाय सांप’।