आपने गर्लफ्रेंड – बॉयफ्रेंड या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बातें तो बहुत सुनी होगी। और आए दिन ऐसे केस भी देखेंगे होंगे अपने आस – पास लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे है ऐसी कहानी आपने शायद ही पहली कहीं सुनी हो। जो कहानी हम बताने वाले है वह भी प्यार और शादी से मिलती झूलती है। तो आइये बताते है आपको पूरी कहानी।
आज कल तो युवक का एक से ज्यादा प्यार होना या अफेयर होना आम बात हो गई है। लेकिन कभी सुना है एक साथ दो लड़कियों से शादी कर लेना वो भी सिर्फ इसलिए क्योकि गर्ल फ्रेंड नाराज न हो। आप पढ़कर चौक गए होंगे लेकिन यह सच्ची घटना हैं। जी हाँ, उत्तरप्रदेश के एक युवक ने मंदिर में भगवान को साक्षी मान कर अपनी दोनों प्रेमिकाओं से शादी कर ली।
दरअसल हुआ यूँ की युवक दूसरी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाला था जिसकी खबर पहली गर्लफ्रेंड को लग गई यह सुन कर पहली गर्लफ्रेंड को ग़ुस्सा आ गया और उसने ज़िद कर ली की वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करेगी। जिसके लिए उसे चाहे कुछ भी क्यों न करना पड़े। इसके लिए प्रेमिका ने अपने प्रेमी को धमकी दे डाली की अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह खुदखुशी कर लेगी। यह सुन कर युवक डर गया और उसने बहुत समझाया लेकिन जब पहली प्रेमिका नहीं समझी तो उसने मांग में सिंदूर भर दिया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा हैं।
पहली प्रेमिका से शादी रचा रहा था उसी समय पहुची दूसरी प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद मोहल्ले के लोगो की मौजदूगी में दोनो लड़कियों से शादी रचा ली ।। pic.twitter.com/zfHbqIOF4W
— रितु त्यागी ?? (@Ritutyagi30) December 27, 2020
यह पूरा मामला उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के कर्नलगंज इलाके का है जहाँ पर एक युवक का एक लड़की से प्रेम था लेकिन किसी कारण उन दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके कुछ समय बाद लड़के को किसी दूसरी लड़की से साथ प्रेम हो गया और वह उससे शादी करने को तैयार हो गया था। लेकिन यह बात पहली प्रेमिका को ना गवारगुजरी और उसने युवक को धमकी दे डाली। पहली प्रेमिका ने युवक से शादी के लिए कहा और जिद करने लगी तो युवक ने लड़की पर ग़ुस्से में हाथ उठा दिया।
जिसके बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत कर दी फिर लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। और जब युवक जेल से बहार आया तो उसने दूसरी प्रेमिका से शादी करना चाही तो पहली प्रेमिका ने धमकी देदी जिसके बाद युवक ने दोनों से शादी कर ली।