आज हम बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात करने जा रहे है जो पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। प्रियंका आज इस मुकाम पर है की बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी वह अपना नाम कमा चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की प्रियंका ने तमिल फिल्मो से अपने करियर की शुरुवात की थी। प्रियंका ने अपने बॉलीवुड में एक्टिंग करियर के साथ कई इंग्लिश गाने भी गाए हैं।
प्रियंका की किताब ऑटोबायोग्राफी “Unfinished” से काफी किस्से सुनने में आरहे हैं। आप भी जानते है की साल 2018 में प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोन्स से शादी की थी, लेकिन निक प्रियंका का पहला प्यार नहीं है। प्रियंका ने अपनी इस किताब में बताया की उसे 13 साल की उम्र में भी प्यार हुआ था जब वह १० वीं क्लास में थी। उस लड़के का नाम बॉब था।
प्रियंका उस समय अमेरिका में अपनी मौसी के पास रहती थी। प्रियंका ने आगे बताते हुए कहा की 14 साल की उम्र में उनका दिल भी टूट चूका था। प्रियंका ने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा की एक बार की बात है जब मेरी मौसी घर पर नहीं थी मेने बॉब को घर बुलाया था और हम दोनों हाथ में हाथ डाल कर टीवी देख रहे थे। एक दम से मोसी की आवाज आयी तो मेने घबरा कर बॉब को अलमारी में बंद कर दिया।
प्रियंका ने आगे कहा की मौसी आते ही घर में हर तरफ देखने लगी तो मैंने हाथ में बायोलॉजी की बुक ले ली ताकि मौसी को लगे पढ़ाई कर रही हूँ। मौसी ने कहा अलमारी खोलो में बहुत डर गयी थी मौसी बहुत ग़ुस्से में थी। मैंने अलमारी खोली बॉब सामने था मौसी ने ग़ुस्से में माँ को फ़ोन लगा दिया और कहा की मैंने उनसे झूठ बोला।
प्रियंका ने आगे कहा की वो अक्सर बॉब के साथ हाथ पकड़ कर घूमती थी। एक बार बॉब ने प्रियंका को उनके गले की गोल्ड चैन उतार कर पहना दी थी जिससे प्रियंका को लगता था की एक दिन उनकी शादी भी होगी, लेकिन उनका रिश्ता लम्बा नहीं चला।