आज हम आपको बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के बारे में एक किस्सा बताने जा रहे हैं। यह और कोई नहीं, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का परचम लहरा चुकी मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका अभी अपनी नयी किताब जिसका नाम “Unfinished” हैं, को लेके बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं।
इस किताब में प्रियंका ने अपने निजी जीवन के बहुत से किस्सों को भी जगह दी हैं। इसी में से एक किस्सा हम आज आपको बताने जा रहे हैं। आईये देखते है आखिर क्या किस्सा है। दरअसल एक फिल्म में फिल्म के निर्देशक ने उन्हें कहा था की फिल्म में अंडरवियर तो दिखना ही चाहिए, अगर नहीं दिखे तो लोग फिल्म देखने नहीं आएंगे। इस बुरे वक्त में एक्टर सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आये थे।
किताब के उस अहम किस्से को बताते हुए बताया गया की, उस फिल्म में एक गाना था जिसमे उन्हें एक-एक करके अपने कपडे उतारने थे। गाना लम्बा था और उनको उस गाने में अपनी स्किन भी दिखानी थी। लेकिन प्रियंका ऐसा नहीं चाहती थी। उन्होंने निर्देशक से कहा भी की क्या वो एक्स्ट्रा बॉडी लेयर पहन ले। तब निर्देशक ने प्रियंका को कहा की वह अपनी स्टाइलिस्ट से बात करले।
निर्देशक फिर भी प्रियंका को कह चुके थे की जो भी हो ‘चड्डियाँ तो दिखनी ही चाहिए नहीं तो फिल्म देखने कोई नहीं आएगा‘। निर्देशक की इस बात से प्रियंका बहुत ग़ुस्सा हुई और प्रियंका ने इस प्रोजेक्ट से अपना पीछा छुड़वा लिया। फिल्म के निर्देशक ने प्रियंका से मुलाकात भी की। प्रियंका ने आगे बताया की इस फिल्म में उनके को-स्टार सलमान खान थे।
सलमान खान ने इस मामले की गंभीरता समझी और इस मामले को सुलझाया। प्रियंका ने आगे कहा की मुझे नहीं पता सलमान ने उनसे क्या बात की, लेकिन उसके बाद उनके बात करने का तरीका पूरी तरह से बदल गया। बता दे की प्रियंका बहुत सी हॉलीवुड फिल्मो में भी काम कर चुकी हैं। उनकी आने वाली हॉलीवुड फिल्मो के नाम “Text For You” और “Matrix 4” हैं।