शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का हैरान करने वाला खुलासा, निक सुबह जल्दी उठ कर मेरा…

Priyanka Chopra

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज कल बहुत सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। उन्होंने पिछले साल ही अपने से 10 साल छोटे लड़के निक जोनस से शादी की। जब से ही दोनों बहुत सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। निक जोनस अमेरिका के सिंगर हैं। ये दोनों आये दिन एक दूसरे के नए नए खुलासे करते रहते हैं।

प्रियंका का बड़ा खुलासा

आईये देखते है प्रियंका का निक जोनस के प्रति बड़ा खुलासा जो उन्होंने एक इंटरव्यू के थ्रू किया हैं। वह अपनी निजी लाइफ के बारे में बताते हुए कहा की निक को सुबह उठते से ही क्या चाहिए होता हैं। जिसके बिना उनकी सुबह अधूरी रहती हैं और आगे उन्होंने उनके मॉर्निंग रोमांस के बारे में भी बताया जो अब मीडिया की हेडलाइंस बन गयी हैं।

प्रियंका ने खुलासा करते हुए कहा की मेरे पति निक जोनस को सुबह उठते से ही मेरा चेहरा देखना पसंद हैं। मेरा चेहरा देखे बिना उनकी सुबह ही नहीं होती। प्रियंका ने कहा की निक मुझसे पहले उठ जाते है और मुझे सोते हुए देखते हैं। इसका मतलब यह है की निक सिर्फ उनका चेहरा देखने के लिए प्रियंका से पहले उठ जाते हैं। प्रियंका ने हस्ते हुए कहा की में उनको कहती हूँ की निक दो मिनट रुको में मेकअप करलु फिर देखना।

प्रियंका का कहना है की निक मुझसे बहुत प्यार करते हैं और वो मेरे लिए वर्ल्ड बेस्ट पति हैं। प्रियंका हर इंटरव्यू में निक की कोई न कोई तारीफ़ कर ही देती हैं। इस इंटरव्यू में तो उन्होंने निक को वर्ल्ड बेस्ट हस्बैंड की संज्ञा दे दी। निक मेरा बहुत ख्याल रखते है और मै बहुत लकी हूँ जो मुझे निक जैसे पति मिले यह प्रियंका का कहना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
error: Please do hard work...