प्रियंका गाँधी से पूछा – “क्या वह उत्तरप्रदेश से मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं?” जिस पर प्रियंका गाँधी ने कही बड़ी बात

UP CM Candidate

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आए दिन उत्तरप्रदेश में किसान महापंचायत को संबोधित कर रही है उसी सिलसिले में जब वह उत्तरप्रदेश के मथुरा में एक किसान महापंचायत में पहुंची। जहां पर प्रियंका गाँधी वाड्रा का सामना NDTV से हुआ जिसमे प्रियंका गाँधी से कुछ सवालों के जवाब पूछे गए। जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा की एक नेता ये नहीं समझ सकता की लाखो किसान बॉर्डर पर ठंड में 90 दिनों से बैठे हैं और न ही उन्होंने किसानों से बात करना सही समझा। वह उनकी समस्या सुनने नहीं आ सकते तो अहंकारी ही होंगे।

जिसके बाद प्रियंका गाँधी से NDTV संवादाता ने कुछ और प्रश्न पूछे जिसके कुछ खास बिंदु पर नजर डालते हैं।

सवाल : आपने कहा कि प्रधानमंत्री अहंकारी हैं और कायर भी हैं, ऐसा क्यों कह रही हैं आप?

जवाब : बिल्कुल कहा प्रधानमंत्री अहंकारी हैं। लाखों किसानों से बात करने नहीं आए हैं। वे किसानों से बात करने नहीं आते तो वो अहंकारी ही हुए न। 215 किसानों की मौत हुई लेकिन प्रधानमंत्री ने एक बार भी संवेदना प्रकट नही की। इस समय लाखों किसान धरने पर हैं और प्रधानमंत्री बात नहीं करते किसानों से।

सवाल : बीजेपी कह रही है कि आप लोग किसान आंदोलन का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

जवाब : ये लोग कुछ भी कहते रहें हैं, इनसे सवाल नहीं करो तो सही लेकिन जब – जब कही से भी सवाल आते हैं ये उसका जवाब नहीं देते। जब जनता को इनकी नीतियां नहीं पसंद आती तो ये कांग्रेस को दोषी ठहराते हैं। ये अपनी नीतियों के लिए कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं। ये लोग ज़िम्मेदारी से भागते हैं और ये लोग हम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हैं।

सवाल : क्या प्रियंका गांधी यूपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी?

जवाब : लोगों के मुद्दे उठाना मेरी ज़िम्मेदारी है। और यही मेरा कर्तव्य भी है,और इससे मैं पीछे नहीं हटूंगी। मैं लड़ती रहूंगी। मैंने किसी के साथ गद्दारी नहीं की, और न ही करूंगी।

सवाल : पेट्रोल डीज़ल की क़ीमते बढ़ रही हैं पर विपक्ष मज़बूती से कोई कदम नहीं उठा पा रहा है।
जवाब : हम उठा रहे हैं मज़बूती के साथ। आप दिखा रहे, आपके अलावा कोई और मीडिया नही दिखा रहा इस बात को।

सवाल: आपको यूपी में हम कितना देखेंगे ?
जवाब :मैं जनता के बीच आती रहूंगी। और मैं लड़ूंगी, मैं पीछे नहीं हटूंगी।

यह भी पढ़े : राहुल गाँधी से मंच पर लड़की ने पूछा आपकी गर्लफ्रेंड है तो राहुल गाँधी ने हस्ते हुए क्या कहा जाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
error: Please do hard work...