हमारे देश में बहू को घर की लक्ष्मी माना जाता है, और सास ससुर को माता पिता समझा जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ससुर के बारे में बतायेगे, जिसने इस रिश्ते को तार तार कर दिया है।
पंजाब का है यह मामला
यह घटना पंजाब के जलंधर शहर की है। यहां एक कलयुगी ससुर ने अपनी बेटी समान बहू को पैर दबाने के लिए पहले कमरे में बुलाया। लेकिन पैर दबवाने की आड़ में वह बहू से छेड़छाड़ करने लगा। यह सब हरकते देखकर बहू ने इसके लिए रोका लेकिन उसने एक नहीं सुनी। हद तो तब हो गई जब उसने बहू के कपड़े तक फाड़ दिए। बहू और ससुर का रिश्ता बाप बेटी के रिश्ते की तरह होता है, लेकिन इस ससुर ने इस रिश्ते की भी लाज नहीं रखी और बहू की साथ ऐसी हरकत को अंजाम दिया।
शादी को हुए थे 9 महीने
पीड़ित लड़की के द्वारा बताया गया की उसकी शादी को अभी 9 महीने ही हुए थे। लेकिन पीड़िता ने बताया की जबसे उसकी शादी हुई है, तभी से उसके साथ यहां मारपीट हो रही है। ससुरालवाले उसे दहेज के लिए कई बार प्रताड़ित कर चुके हैं। ससुराल में उसे सभी के द्वारा परेशान किया जा रहा है। इसमें पति, सास और ससुर भी शामिल है, उसे कई बार इसके लिए मारा पीटा गया है। कई बार नवविवाहिता ससुराल छोड़ मायके गई, लेकिन फिर पंचायती समझौते के बाद वापस लौट आई।
11 बजे अपने कमरे में पैर दबवाने के लिए बुलाया।
एक दिन उसके ससुर ने उसे रात 11 बजे अपने कमरे में पैर दबवाने के लिए बुलाया। जब बहू पैर दबाने ससुर के कमरे में गई तो वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। बहु ने इसके लिए विरोध किया तो ससुर ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद वह कमरे से बहार आयी और अपने मायके जाकर उसने इस घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी। मायके वाले अपनी बेटी को लेकर पुलिस स्टेशन गए और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कारवाई है।
पति जानबूझकर बाहर गया।
पीड़िता द्वारा बताया गया की घटना वाली रात पति घर पर नहीं था, वह एक दिन पहले जान बूझकर कहीं बाहर चला गया था। उसकी मांग है कि ससुर के साथ साथ उसके पति और सास पर भी केस दर्ज किया जाए। पूरे मामले पर फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज किया है और जाँच की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।