आपने अक्सर देखा होगा की अक्सर लोग किसी रिश्ते में आने के बाद बदल जाते है, खास कर बात लड़कियों की हो तो वो रिलेशनशिप में आकर चेंज हो जाती है। उनकी एक नहीं बल्कि बहुत सी चीजों में बदलाव नजर आने लगते है। वैसे तो हर एक लड़की अलग होती है लेकिन कभी कभी कई लड़कियों में ये चेंजेस कॉमन होते है। कहते है ना प्यार अच्छे अच्छे इंसान को बदल देता है कोई रिश्ता जुड़ने के बाद इमोशनल हो जाता है तो कोई बेफिक्र हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन्ही बदलाव के बारे में बताने जा रहे है।
नींद कम आना – जब आपको भी कभी किसी से प्यार हुआ होगा तो आपको भी नींद नहीं आती होगी। यह अधिकतर लड़कियों में कॉमन गुण होता है प्यार होने के बाद, अक्सर लड़कियां प्यार या किसी से रिश्ता जुड़ने के बाद रात को लेट सोना शुरू कर देती है। ऐसा इसलिए होता है क्योकि लड़कियां अक्सर रातो को जाग कर अपने पार्टनर के साथ चैट या फिर कॉल पर बात करती है और इसमें उन्हें कब रात से सुबह हो जाती है पता ही नहीं चलता।
मोबाइल किसी से शेयर नहीं करना – कुछ समय पहले तक जिस लड़की को अपने मोबाइल की कोई सुध नहीं थी वह अपने मोबाइल को किसी के साथ शेयर नहीं करती। रिश्ता जुड़ने के बाद मोबाइल उनके हाथो से छूटता ही नहीं है और गलती से भी कोई उनके फ़ोन को हाथ नहीं लगा सकता है। शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जो रिलेशनशिप के बाद अपने फ़ोन में पासवर्ड नहीं रखती होगी।
खुद पर इतराना – वैसे आपने देखा होगा की हर लड़की अपने आप को खूबसूरत समझती है, लेकिन जब वह लड़की किसी से प्यार करने लगती है या फिर किसी से रिश्ते में जुड़ती है तो उसका यह अहसास और भी गहरा हो जाता है। फिर वह अक्सर आईने के सामने अपने आपको देख देख कर इतराती रहती है।
पहनने और चलने का अंदाज बदल जाता है – जब किसी लड़की को प्यार होता है तो वह अपने आपको एक अलग ही तरह से फील करती है, आपने देखा होगा अक्सर कई लड़कियों का तो रिलेशन के बाद ड्रेसिंग सेंस से लेकर चाल तक बदल जाती है।
अपने आप को नजरअंदाज करना – आपने देखा होगा जब किसी लड़की को किसी से प्यार होता है या फिर रिश्ता जुडता है तो वह हर मामले में सिर्फ अपने पार्टनर की ही राय को तवज्जु देती है वह अपने आप को और अपनी इच्छाओं को अवॉयड करने लगती है। यहाँ तक की वह अपने काम करने के तरिके को भी बदलना शुरू कर देती है।
गानो की पसंद बदल जाती है – जब किसी लड़की को प्यार होता है तो अचानक से उसकी गाने की चॉइस भी बदल जाती है और वह प्यार में पड़ने के बाद लव सांग और रोमांटिक सांग सुनने लगती है।