बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानिये इसके पीछे की पूरी कहानी।
राज कुंद्रा पर सॉफ्ट पॉर्न फिल्म बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस द्वारा कहा गया है कि राज कुंद्रा सॉफ्ट पोर्न फ़िल्म बनाने के अलावा उसे ऐप्प पर अपलोड भी करवाते रहें हैं। उनका एक अपना एप्लीकेशन है जिस पर यह सभी पोर्न वीडियो अपलोड किये जाते थे। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है की राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य उनके पास है।
शर्लिन चोपड़ा ने खोला था राज कुंद्रा का ‘गुप्तराज’
शर्लिन चोपड़ा ने भी इस बात को कहा है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे का स्टेटमेंट पहले ही दर्ज कर लिया है। राज कुंद्रा के खिलाफ इसी साल फरवरी महीने में केस दर्ज किया गया इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें अब गिरफ्तार किया है। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक इस मामले में राज कुंद्रा का नाम पुलिस के सामने शर्लिन चोपड़ा ने लिया था, इस काम के बारे में उन्ही ने उन्हें बताया है।
लंदन से चल रहा था यह खेल
पुलिस को सॉफ्ट पोर्नोग्राफी को बनाने और आम लोगों तक परोसने के मामले में जो नई जानकारी मिली है। उसके अनुसार ये फिल्में देश से नहीं, बल्कि विदेश से अपलोड की जाती थीं। इसके लिए राज कुंद्रा का एक करीबी यह काम करता था। अबतक की जांच के मुताबिक सॉफ्ट पोर्नोग्राफी से जुड़ी फिल्मों को लंदन से अपलोड किया जाता था जिसे उमेश कामथ नाम का शख्स अपलोड करता था।
कैसे हुआ खुलासा
पुलिस के मुताबिक उमेश कामथ ने नए अभिनेता और अभिनेत्रियों पर फिल्माए गए वीडियो को वेबसाइट पर अपलोड किया था। पुलिस द्वारा बताया गया की अब तक 90 पोर्न वीडियो से ज्यादा शूट किए जा चुके हैं और उन्हें इनके द्वारा एप्लीकेशन पर अपलोड भी किए गए हैं। सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी का ये पूरा खेल पहली बार चर्चा में तब आया जब क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को हिरासत में लिया था। गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी के बाद से ही धीरे धीरे इस मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं जिसमे राज कुंद्रा का नाम आया है। इसके बाद इन सभी के लिए उन्हें मुख्य आरोपी माना जा रहा है।
मलाड वेस्ट में चलती थी अश्लील फिल्मों की शूटिंग
मुंबई पुलिस ने सोमवार देर रात एक बड़ा खुलासा करते हुए बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। उन पर कथित रूप से अश्लील सामग्री बनाने और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उन्हें पब्लिश करने का आरोप है। #RajKundra pic.twitter.com/I3KiZ2jIAp
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 20, 2021
पोर्नोग्राफी रैकेट को चलाने के लिए राज कुंद्रा द्वारा मुंबई में मलाड वेस्ट के मढगांव में एक बंगला किराए पर लिया था, जिसमे यह अश्लील फिल्मों की शूटिंग की जाती थी। यहां जब छापा मारा गया तब भी अश्लील फिल्मों की शूटिंग चल रही थी। इन अश्लील फिल्मों और वीडियो को एक नहीं कई साइट्स पर अपलोड भी किया जाता था और इसके माध्यम से लाखो रूपए भी कमाए जाते थे।