कुछ दिन पहले राम गोपाल वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वाइरल हुआ था, जिसमे राम गोपाल वर्मा एक लड़की के साथ डांस करते हुए देखे गए थे। इसके बाद उन्हें लोगो ने काफी ट्रोल किया था। लेकिन बाद में उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि इस वीडियो में वह नहीं हैं। यह कोई और डाँस कर रहा है। हालांकि इस बात से इनकार करना भी राम गोपाल वर्मा का मजाक था। इसके पहले भी वह उस लड़की की तस्वीर ट्वीट कर चुके हैं। लेकिन अब लड़की ने खुद वीडियो शेयर करके राम गोपाल वर्मा को टैग किया है।

जब पहले यह वीडियो आया था उस समय राम गोपाल वर्मा को ट्रोल किया गया था। लोगो ने वायरल वीडियो को काफी क्रिटिसाइज किया है। वायरल वीडियो में वह जैसे डांस करते नजर आ रहें, उस पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए हैं। उस वीडियो में राम गोपाल वर्मा ने रेड गाउन लड़की के साथ डाँस किया जिसमे वह अजीब तरह से लड़की के साथ डान्स कर रहे है।
This video of me circulating on social media ,I swear on Balaji,Ganpathi ,Jesus etc etc is not me ??? https://t.co/yk1mJOefDR
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) August 21, 2021
आपको बता दे की ट्विटर पर बीते दिनों उन्होंने ट्वीट किया था, की मैं बालाजी, गणपति, जीसस वगैरह वगैरह की कसम खा रहा हूं कि ये मैं नहीं हूं। तब ये माना जा रहा था कि हो सकता है कि यह उनका कोई हमशक्ल हो लेकिन ट्वीट राम गोपाल वर्मा का मजाक था। अब इनाया सुल्ताना ने खुद इस वीडियो को दोबारा पोस्ट किया है और उसमे राम गोपाल वर्मा को भी टैग किया है। अब यह साफ हो जाता है की वह रामगोपाल वर्मा ही थे।