टेलीविजन पर 1987 में रामायण सीरियल (Ramayan Serial) की शुरुआत हुई थी। इस रामायण का क्रेज लोगों में इतना है कि सभी लोग इकट्ठा होकर इस सीरियल को देखते हैं शो में किरदार निभाने वाले अभिनेता और अभिनेत्री भी हमारे दिमाग में इस तरह बस गए हैं कि मानो वह असल में रामायण के पात्र हैं।
रामायण में अरुण गोविल ने निभाया था राम का किरदार
रामानंद सागर द्वारा डायरेक्ट की गई इस रामायण का ख्याल जब भी हमारे दिमाग में आता है तो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का ही चेहरा हमारे सामने आता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखाई दे रहा है। जिसमें एक महिला एयरपोर्ट पर अरुण गोविल को देखकर कुछ इस तरह भावुक हुई की उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एयरपोर्ट पर अरुण गोविल को देख कर उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लेती दिखाई दे रही है। महिला की आंखों से आंसू इस प्रकार बह रहे हैं मानो वह श्री राम के चरणों में हैं। इस दौरान अरुण गोविल भी हाथ जोड़कर महिला का सम्मान करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो हुआ काफी वायरल
Heart touching video … @arungovil12 pic.twitter.com/uk21dK0DLv
— Siddharth Bakaria Himachal 🇮🇳 (@Sidbakaria) September 30, 2022
सोशल मीडिया के ट्विटर पर शेयर इस वीडियो को अब तक सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो काफी तेजी से वायरल होता दिखाई दे रहा है और बताया जा रहा है कि अभिनेता अरुण गोविल के साथ अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है।