टार्जन के बारे में हम सभी जानते है, लेकिन क्या यह असली में है ? यह हम सभी के मन में सवाल आता है। हमने अभी तक किताबों में पढ़ा और फिल्मों में देखा है, लेकिन आज हम आपक असली के टार्जन के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में जानकार आप भी हेरान रह जायेगे।
कौन है यह टार्ज़न
यह इंसान वियतनाम का रहने वाला 49 साल का वान लांग है, जो पिछले 41 सालों से अपने पिता और भाई के साथ वहा के घने जंगलों में रह रहा है। इयह बहार की दुनिया से पूरी तरह से अनजान है। आश्चर्य की बात ये है, की इसे यह पता नहीं है, की इस दुनिया में महिलाएं भी रहती हैं। आज इसको सभी लोग असली टार्जन के रूप में देख रहे है।
40 साल में सिर्फ 5 लोगों को देखा
1972 में वियतनाम युद्ध के अंत में वान लांग की मां और दो भाई-बहनों की अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद से यह पिता के साथ गांव छोड़कर लांग क्वांग नगई प्रांत के ताई ट्रा जिले में गहरे जंगलों में जाकर रहने लगे। इसके बाद वह कभी वापस इसके बाहर नहीं आये है। उन्होंने 40 साल के बिच में केवल पांच दूसरे लोगों को देखा और हर बार उनसे दूर भाग गए। वान अपने पिता और भाई के साथ घने जंगलों में रहता था। उन्होंने अपना घर भी वही बना लिया और शहद, फल और जंगली जानवर खाते थे।
2015 में फोटोग्राफर अल्वारो सेरेज़ो ने इस परिवार को ट्रैक किया था
2015 में, एक फोटोग्राफर अल्वारो सेरेज़ो द्वारा इस परिवार को खोजा गया था। उन्होंने उन तीनों को जंगल से रेस्क्यू किया। जिसके बाद उन्हें एक स्थानीय गाँव में ले जाया गया, जहाँ महिलाएँ रहती हैं। अब वह इस छोटे गांव में रहते है, उन्हें पहली बार जंगल में देखा गया था तब उन्हें पता भी नहीं था कि दुनिया में इंसानों की एक प्रजाति भी होती है।
वान को चूहों के सिर खाना पसंद है
वान ने शुरुर से ही जंगली जानवरो को खाया है। लांग के भाई ने कहा कि, वह कुछ नहीं जानता है, उसमे ज्यादा सोचने समझने की ताकत नहीं है बस उसे जानवरो को मारकर खाना आता है। लांग से जब पूछा गया महिला क्या होती है तो उसने जवाब दिया कि उसके पिता ने इस बारे में उसे कुछ नहीं बताया है। यह लाफ़ी समय से जंगल में रहने के कारण इनका रहन-सहन का तरीका इंसानों से हटकर जानवरों जैसा हो गया है। जंगलो में उन्होंने बन्दर, छिपकली, सांप और दूसरे जानवर खाते थे। हो वान को सबसे ज्यादा चूहे का सिर खाना पसंद था।