सोशल मीडिया पर हम लोग रोजाना कई तरह के विडियो को देखते है, जिसमे हम उसकी सच्चाई को जाने बगैर ही कई बार उस पर विश्वास कर लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक कर्नल के डांस को राजस्थान के डीएसपी से जोड़कर देखा गया और भद्दे कमेंट के साथ वायरल किया जा रहा है।

आपको बता दे की यह बीते दिनों ‘तारे गिन गिन याद में तेरी’ गाने पर डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसमे किसी तरह की अ-श्लीलता या कुछ आपत्तिजनक सीन नही था, लेकिन इसे राजस्थान पुलिस के उदयपुर के मावली डीएसपी हितेश मेहता से जोड़ दिया गया। और वाइरल कर दिया गया।
वीडियो से जोड़कर ही डीएसपी मेहता को एपीओ किया गया
विडियो के वाइरल होने के बाद डीएसपी हितेश मेहता को राजस्थान पुलिस के मुखिया मोहन लाल लाठर ने एपीओ भी कर दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि एपीओ का क्या कारण रहा।
फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया
इस विडियो को कुछ लोगों ने तो निलंबित ब्यावर डीएसपी हीरालाल सैनी से भी जोड़ दिया और जमकर कमेंट भी किये। एक फेसबुक यूजर द्वारा इस विडियो को शेयर करते हुए लिखा कि डिप्टी साहब को शानदार डांस ने करवाया एपीओ। उसने आगे लिखा की यह दोनों फिल्मों के बजाय गलती से राजस्थान पुलिस में भर्ती हो गए।
विडियो में रिटायर्ड कर्नल संदीप कुमार शर्मा हैं
इस विडियो की जब तहकीकात की गई तो इसमे पाया की इसमे डांस करने वाले व्यक्ति रिटायर्ड कर्नल संदीप कुमार शर्मा हैं, जो वर्तमान में रियल एस्टेट से संबंधित प्रेस्टिज ग्रुप के जीएम है। और वह उनकी बेटी के साथ इस विडियो में डांस कर रहे है। वीडियो में उनके साथ डांस करने वाली उनकी बेटी निकिता शर्मा है, जो टीवी कलाकार बताई जा रही है।
वीडियो 17 जून 2021 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया।
View this post on Instagram
आपको बता दे की इंस्टाग्राम पर निकिता के 2 मिलियन से अधिक उनके फॉलोअर्स हैं। यह वीडियो 17 जून 2021 को अपने वेरिफाइड इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया था। उसके बाद से इस विडियो को इस तरह से लोगो के समाने वाइरल किया गया।