देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध बढ़ता ही जा रहा हैं। कांग्रेस सहित सारे विपक्षी दल पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों का विरोध प्रदर्शन अपने – अपने तरीके से कर रहे हैं और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। जिसमे प्रदर्शन का एक अनोखा वीडियो मध्यप्रदेश के रीवा से आया हैं जिसमे कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ने पर अनूठा विरोध किया जिसमे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रोटी और भर्ता बनाकर खाया और केंद्र सरकार से दाम कम करने की मांग की।
महिला कांग्रेस नेता ने कहा मोदी सरकार हमे 16 वी शताब्दी में ले जा रही।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन में यह कहना था की मोदी सरकार देश के लोगो को १६वीं शताब्दी में ले जा रही हैं। महिला कांग्रेस ने कहा की रसोई गैस इतनी महंगी हैं की आम जनता गैस सिलिंडर नहीं ले पा रही हैं। जिसके विरोध में हम आज सड़कों पर उतरे हैं और हमने आज सड़क पर रोटी भर्ता बना कर खाया है। हमारी यही मांग है की मोदी सरकार बढ़ाए हुए पैसे वापस ले।
विरोध आपको कितना क्रिएटिव बना देता है रीवा में महिला @INCIndia @INCMP ने #डीजल #पेट्रोल के दाम कम करने की मांग को लेकर सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटी-भरता बनाया.सड़क को आवाज़ सड़क से ही सुनानी होगी, आभासी दुनियां से नहीं @ndtvindia @ndtv @RahulGandhi @OfficeOfKNath #petrol100 pic.twitter.com/1gTEbvRWTa
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) February 18, 2021
रीवा मध्यप्रदेश कांग्रेस महिला कार्यकर्ता ने कहा की पहले हमे सिलिंडर 400 रूपए में मिलता है और 200 रूपए सब्सिडी मिलती थी। हमे नहीं चाहिए आपके अच्छे दिन वाला सिलिंडर 800 रूपए में। बता दे की प्रदर्शन में सैकड़ो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुई थी।