रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो के जरिए लाखों फैन्स के दिलों को जीता रही है रूबीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लिपस्टिक लगाकर अपनी पतली कमरिया लचकाती हुईं नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होते हुए रुबीना काफी कमाल की अदाएं दिखाती नज़र आ रही है। फैंस को रुबीना का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
रुबीना ने लचकाई अपनी पतली कमरिया
टीवी एक्ट्रेस रुबीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सड़क पर अपनी पतली कमरिया लचकाती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह लिपस्टिक भी लगा रही हैं। वीडियो में यह एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नज़र आ रही है। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट लेहेरिया साड़ी पहनी हुई है जिसे पिंक ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है यह कोम्बीनेशन रूबीना पर काफी जच रहा है।
एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने कोरोना से संक्रमित हुई थी। अब वो ठीक हो गई हैं और शूटिंग पर लौट आई हैं। ये वीडियो उन्हीं के शूटिंग सेट से लग रहा है। रुबीना ने कोरोना संक्रमित होने के बाद वीडियोज शेयर कर अपनी परेशानियों के बारे में बताया था।
View this post on Instagram
रूबीना अभी “शक्ति : अस्तित्व के अहसास” टीवी सीरियल में नजर आ रही हैं। उनके सौम्या वाले किरदार को उनके फैंस काफी लंबे समय से मिस कर रहे थे। इसके अलावा रुबीना का पहला म्यूजिक वीडियो ‘मरजानियां’ रिलीज हुआ था। इस गाने में उनके साथ अभिनव शुक्ला भी नजर आए थे। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी थी।