इस समय युक्रेन और रूस के बीच चल युद्ध के कारण दुसरे कई देशो पर इसका खासा असर पड़ा है I माना जा रहा है, की इसके कारण पुरे विश्व में महंगाई बढ़ने वाली है I इस जंग का सीधा असर भारत की मुद्रा और शेयर मार्किट पर भी आपको देखने को मिलेगा I
लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर 500 रूपये के नोट को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है , जिससे की कई लोग परेशान दिख रहे है I सोशल मीडिया पर एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है, की 500 के दो नोट में अंतर है I इसमें दावा किया गया की 500 का वह नोट नकली है जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास ना होकर गांधीजी की तस्वीर के पास होती है।
लेकिन इस मेसेज को PIB फैक्ट चेक के अनुसार फर्जी बताया गया है, इसमे कहा गया है, की दोनों ही प्रकार के नोट पूरी तरह वैध हैं और इसका उपयोग किया जा सकता है I हम आपको निचे कुछ जानकारी बता रहे है, जिसके माध्यम से आप इसको पहचान सकते है I
आप 500 रूपये के नोट की इस तरह से कर सकते है, पहचान
यह जानकारी आपको आपके लिए काफी मददगार है, जिससे की आप अपने 500 के नोट की असली और नकली की आसानी से पहचान कर सकते है I
- नोट को लाइट के सामने रखने पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा।
- आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल से भी आप नोट पर 500 लिखा देख सकते है I
- इसमे 500 देवनागरी में लिखा होता है I
- महात्मा गांधी की तस्वीर को एकदम सेंटर में दिखाया गया है।
- नोट को हल्का मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रीड का रंग हरा से नील दिखाई देगा I
- पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट किआ गया है I
- इसमे आपको इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क दिखाई देगा
- राइट साइड अशोक स्तम्भ होता है।
- राइट साइड सर्कल बॉक्स, जिसमें 500 लिखा है, राइट और लेफ्ट साइड की तरफ 5 ब्लीड लाइंस होती है I
- इसके साथ ही नोट पर छपाई का साल लिखा हुआ होता है।
- इसमे स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो प्रिंट है।
इस तरह से आप अपने 500 के नोट की असली और नकली की पहचान कर सकते है I