आज कल के जमाने में लड़ाई झगड़ा होना बहुत ही साधारण सी बात हैं। ऐसे में दिन भर लड़ाई की न्यूज़ आती रहती हैं। आज कल लोगो को लड़ने के लिए वजह की जरूरत नहीं पड़ती लोग बेवजह ही आपस में लड़ने लग जाते हैं। कई बार तो मामला इतना बढ़ जाता है की पुलिस को भी बुलाना पड़ता हैं। आज हम आपको ऐसा ही कुछ मामला बताने जा रहे हैं।
आईये देखे क्या मामला हैं। आपने लड़ाई तो बहुत देखी होगी लेकिन कभी देखा की दो लोग आपस में लड़ने के बाद एक दूसरे को किस कर रहे हैं। ये किस्सा एडिनबर्ग का साल 2019 का हैं, कोर्ट में सुनवाई चल रही हैं इस केस की इसलिए यह मामला सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल हुआ ये था की सड़क पर चल रहे जेम्स मैकेंजी की 27 साल की बेथनी रयान से बहस हो गयी।
आपको जान कर हैरानी होगी की ये दोनों एक दूसरे को जानते भी नहीं थे। लड़ाई के दौरान बेथनी जेम्स के करीब आगयी और उसके होठो को किस करने लगी। दरअसल बेथनी ने किस करते समय अपने दातों से जेम्स की जीभ काट दी। उसने इतनी जोर से जीभ काटी की उसकी जीभ वही कट कर गिर गयी।
इतना होने के बाद वहाँ मंडरा रही सीगल नामक पक्षी जेम्स की जीभ को लेकर उड़ गयी। जेम्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जेम्स की जीभ ना मिलने की वजह से उसकी सर्जरी नहीं हो पायी और वो हमेशा के लिए गूंगा हो गया। जैसे ही जेम्स की हालत में सुधार हुआ उसने बेथनी के खिलाफ केस दर्ज किया और अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया हैं।