इंटरनेट पर आज के समय में कई वीडियो और घटनाये वाइरल होती है। कुछ दिन पहले एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें एक दुल्हन शादी होते ही पति को छोड़कर चली गई थी। यह बताया जाता है इसने अपनी शादी को बिच में ही छोड़ दिया था। क्योकि उसने शादी होने के तुरंत बाद ही वह कही चली गयी थी। वहां से रवाना हो गई। लेकिन उसके ऐसे चले जाने का कारण क्या था यह किसी को नहीं पता था।
बालों में गजरा और हाथों में मेहंदी लगाए चली गयी दुल्हन
इस तरह से जाना किसी को भी रास नहीं आया और इसके पीछे लोगो ने कई बाते बनाना शुरू क्र दिया था। इसकी वजह जानकार आप खुद हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यह लड़की यूपी के गोंडा जिले में शिक्षक भर्ती के लिए बीएसए ऑफिस में महिला अभ्यर्थियों की कांउसिलिंग (counselling) में जाने के लिए उसने ऐसा किया था। बाराबंकी की रहने वाली प्रज्ञा तिवारी की शादी वाले दिन ही उनकी टीचर पद की काउंसलिंग होनी थी। इसलिए उन्होंने सबसे पहले रातभर में शादी की रस्में संपन्न कराई और सुबह पांच बजे बीएसए कार्यायल में चल रही टीचर पद की काउंसलिंग में पहुंच गईं। इस तरह से उसका पहुंचना सभी को आस्चर्य में डालने वाला था।
प्रज्ञा के लिए दोहरी खुशी की वजह
प्रज्ञा की शादी भी उसी दिन हुई जिस दिन उसे काउंसलिंग के लिए जाना था। इसलिए फेरों के बाद ही प्रज्ञा को कई रस्म छोड़कर काउंसलिंग के लिए जाना पड़ा। लेकिन प्रज्ञा इस बात से बेहद खुश है की उसने कॉउन्सिल को ज्वाइन किया लाइन में लगी और अपने डॉक्यूमेंटस को चेक करवा कर रिसीविंग ली। उन्हें आज शादी और नौकरी मिलने की दोहरी ख़ुशी है।
इस कदम से तमाम बेटियों को मिली प्रेरणा
प्रज्ञा ने जो इस तरह का साहस दिखाया उससे अन्य लड़कियों को भी प्रेरणा मिली है। उनके लिए आज शादी और नौकरी दोनों ही जरूर है। इसलिए अपने दूल्हे को अपने इंतजार में मंडप में छोड़कर वह काउंसलिंग के लिए आई थी। उनका मानना है की सभी अपनी बेटियों को खूब पढ़ाएं ताकि वह सेल्फ डिपेंडेंट हो सके। प्रज्ञा ने अपने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपने मम्मी-पापा को धन्यवाद दिया है।