आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी जोड़ियां ऊपर वाला बनाता हैं और आपकी किस्मत में कब क्या होना लिखा है ये आप खुद भी नहीं जानते। ये जानना भी बहुत मुश्किल है की आपकी शादी कब होगी किस्से होगी और शादी होने के बाद भी आप नहीं जान सकते की आपके साथ आगे क्या होगा। आज हम आपको ऐसे ही सख्श के बारे में बताने जा रहे है जिसकी जिंदगी में 24 घंटे भी शादी का सुख नहीं रहा।
63 साल की उम्र में बना था दूल्हा
इस सख्श की उम्र 63 साल हैं, दरअसल इस सख्श ने ऐसी ठान रखी थी की शादी करूंगा तो समाज की लड़की से ही करूंगा नहीं तो जिंदगी भर अकेला रहूंगा। बड़ी मुश्किलों के बाद इस सख्श की शादी 40 साल की महिला के साथ हुई, लेकिन जैसे ही उस महिला ने घर में प्रवेश किया कुछ देर बाद उसका निधन हो गया।
दरअसल ये मामला गुजरात के वडोदरा के पीपलछठ गांव का हैं। यह रहने वाले इस सख्श का नाम कल्याणभाई रबारी है इन्होने हाल ही में 40 वर्षीय लीलाबेन नामक महिला से विवाह किया। इस शादी से वह बहुत खुश थे, आखिर ये उनका 35 साल का सपना रहा हैं। वह अपनी शादी से इतने खुश थे की उन्होंने पुरे गांव को न्यौता दिया और उनको खाना खिलाया। अगले दिन वह अपनी बारात लेके गए और खुशी-खुशी लीलाबेन को बिदा करवाके अपने घर लाये।
घर आते ही लीलाबेन का पूरी रस्मो से स्वागत किया गया। लेकिन लीलाबेन अचानक चक्कर खा कर गिर गयी फिर उन्हें कल्याणभाई अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कल्याणभाई पूरी तरह से टूट गए, शायद उनके जीवन में पत्नी का सुख था ही नहीं। उधर लड़की के घर वाले भी बहुत दुखी है उन्हें क्या पता था की शादी होते ही उनकी बेटी ये दुनिया ही छोड़ देगी।