दुनिया में कई प्रकार के जीव-जंतु होते हैं कुछ छोटे तो कुछ बड़े। हर एक की दुनिया में अपनी अलग ही जगह होती है। वहीं इन जीव-जंतुओं को हम अपनी संस्कृति या विज्ञान से जोड़ कर देखें तो यह हर जगह अपनी अलग भूमिका निभाते हैं। अब जैसे हम छिपकली की बात करें तो छिपकली दिखने में बेहद ही गंदी और डरावनी लगती है। मगर जिस छिपकली को हम हमेशा दूर भगाते रहते हैं, वो हमें हमारे भविष्य का संकेत देती हैं। शकुनशास्त्र में पशु-पक्षियों और कीड़े मकोड़ों से होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं को जानने का तरीका बताया गया है।
आइये जाने की कैसे छिपकली के शरीर के किसी अंग पर गिरना शुभ और अशुभ माना जाता है शकुन शास्त्र में इसे विस्तार पूर्वक बताया गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली का स्त्री और पुरूषों के अलग-अलग अंगों पर गिरने का फल अलग-अलग होता है।
1. छिपकली यदि स्त्री के बांए अंग पर गिरती है तो शुभ माना जाता है वही अगर दांए अंग पर गिरे तो अशुभ माना जाता है। पुरूषों पर छिपकली का गिरना ठीक उल्टा प्रभाव डालता है।
2. छिपकली अगर किसी की नाभि पर गिर जाये तो बडा़ ही शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि इससे सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
3. भोजन करते समय सामने अगर छिपकली मैथुन करते दिखे तो यह शुभ माना जाता है इससे कोई बड़ी खुशखबरी या लाभ मिलने के योग बनते हैं।
4. छिपकली अगर किसी पुरूष के माथे पर दाई ओर गिरती है तो भविष्य में संपत्ति मिलने के योग बनते हैं और वहीं अगर स्त्री के माथे पर बाईं ओर छिपकली गिरे तो उन्हें भी लाभ प्राप्त होता है।
5. छिपकली अगर इंसान के दांए कान पर गिरे तो लाभ होता है या फिर भविष्य में गहने मिलने की संभावना भी रहती है।
6. छिपकली कान पर गिरे तो माना जाता है कि आपकी उम्र लंबी होगी।
7. छिपकली अगर दांए पैर के तलवे पर गिरे तो धन संपत्ति प्राप्त होगी और अगर दांए पैर या एड़ी पर गिरे तो बाहरी यात्रा के योग बनते हैं। अगर यही बाएं पैर पर गिरे तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।
8. छिपकली बाएं गाल पर गिर जाए तो किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अगर दाहिने गाल पर छिपकली गिरे तो आपकी उम्र बढ़ेगी।
9. छिपकली का नाक पर गिरने का मतलब आपका भाग्य बदलने वाला है, मुंह पर गिरने का मतलब आपको अच्छा भोजन प्राप्त होगा और गर्दन पर गिरने का मतलब आपको यश की प्राप्ति होगी।
शकुन शास्त्र के अनुसार कुछ और ऐसी बातें हैं जो छिपकली को देखकर बोली जाती है।
1. छिपकली यदि लड़ती हुई दिखाई दे तो ऐसा माना जाता है की परिवार में या दोस्तों से कहीं झगड़ा होगा और यदि अलग होती या बिछड़ती दिखाई दे तो किसी खास से दूर होना निश्चित है।
2. भोजन करते समय यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब है कि जल्द ही कोई खुशखबरी या लाभ मिलने वाला है।
3. छिपकली यदि बालों पर गिरे तो इसका संबंध मौत से जोड़ा जाता है।