बॉलीवुड की रंगीन गलियों में आए दिन कोई न कोई अपने प्यार के कारण सुर्ख़ियों में रहता है। आज हम जिनके बारे में बताने जा रहे हैं वो है श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान। जो दोनों ही एक – दो फिल्म करने के बाद से बॉलीवुड की आने वाली सेंसेशन बन जाएगी। सारा और जान्हवी अपनी फिल्मो के बाद से ही लोगो के दिलो पर राज करने लगी हैं। इतना ही नहीं फिल्म मेकर्स की भी पहली पसंद सारा और जान्हवी है।
श्रीदेवी ने दी थी जान्हवी को चेतावनी
जान्हवी और सारा की लव स्टोरी भी उनके जैसी ही खास है। सारा और जान्हवी एक ही परिवार के सगे भाईयों से प्यार करती थी। और दोनों डेट भी कर चुकी थी। लेकिन यह बात जब श्रीदेवी को पता चली तो श्रीदेवी ने जान्हवी को इस रिलेशनशिप से जितनी जल्दी हो जाए दूर होने की चेतावनी दी थी। क्योकि श्रीदेवी नहीं चाहती थी की सारा और जान्हवी देवरानी – जेठानी बने। और उनकी शादी एक ही घर में हो।
दोनों करती थी सगे भाईयों प्यार
एक समय था जब जान्हवी और सारा दोनों एक ही परिवार के सगे भाईयों से प्यार करती थी। खबर की माने तो जान्हवी कपूर जिससे प्यार करती थी वह बॉलीवुड नहीं पॉलिटिशियन का बेटा था। जिसका नाम शिखर पहाड़िया है जो की पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का पोता हैं। और वीर पहाड़िया का भाई हैं। वीर पहाड़िया शिखर पहाड़िया का भाई है। जिसको सारा अली खान डेट कर चुकी हैं। सारा अली खान वीर पहाड़िया से प्यार करती थी और जान्हवी कपूर शिखर पहाड़िया से प्यार करती थी। जो की श्रीदेवी को नहीं जमा और उन्होंने जान्हवी को चेतावनी दे दी।
बता दे की बॉलीवुड में जान्हवी कपूर ने धड़क से शुरुआत की थी और सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से शुरुआत की थी। दोनों की ही फिल्मों को काफी प्यार मिला था। और लोगो की पहली पसंद बन गई हैं।
यह भी पढ़े : बॉलीवुड की मशहूर जीजा-साली की जोड़ियां, एक जोड़ी ने प्यार में किया था रिश्ता बदनाम।