इंटरनेट पर देखी जा रही यह शानदार तस्वीर किसी प्रिंटिंग मशीन की छपाई नहीं बल्कि हाथों से बनाया हुआ वह आर्ट है जिस पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है। दुनिया टैलेंटेड लोगों से भरी पड़ी है लोगों के पास इतना अनोखा टैलेंट होता है जिसका अंदाजा तक नहीं लगाया जा सकता। सोशल मीडिया पर काफी अनोखा और कमाल का टैलेंट देखने को मिलता है इसी कड़ी में एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की ने एक हाथ से एक बार में देश के 15 महापुरुषों की तस्वीर बना ली। लड़की की इस कला को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए।
महिंद्रा ने शेयर की तस्वीर
इस हैरान कर देने वाली तस्वीर को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया और इसके साथ कैप्शन में लिखा है ’यह कैसे संभव हुआ समझ से परे है। यह प्रतिभाशाली कलाकार है लेकिन एक बार में 15 चित्रों को बना लेना कला से कहीं अधिक है यह एक चमत्कार है। इस लड़की का पता लगाना चाहिए कोई अगर पुष्टि करता है। तो उसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए उन्होंने यह भी लिखा कि मुझे छात्रवृत्ति और अन्य सहायता प्रदान करने में खुशी होगी.’
15 महापुरुषों की तस्वीर एक हाथ से बनाई
वीडियो में देखा जा सकता है की लड़की ने एक चौड़े बोर्ड पर चित्र बनाने के लिए सबसे पहले कुछ छोटे-छोटे लकड़ी के टुकड़ों को जोड़कर उन्हें कसके बांधकर उनके सिरों पर स्केच भी जोड़ देती है। और फिर उस पूरे लकड़ी के बॉक्स को पकड़ कर धीरे-धीरे घुमाना शुरू करती है। लड़की एक हाथ से 15 महापुरुषों जैसे स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों की तस्वीरें एक बार में एक हाथ से बना देती है। इस लड़की का नाम नूर जहां (Noor Jaha) बताया जा रहा है और इसका यह वीडियो तेजी से वायरल होता दिखाई दे रहा है।
How is this even possible?? Clearly she’s a talented artist. But to paint 15 portraits at once is more than art—it’s a miracle! Anyone located near her who can confirm this feat? If valid, she must be encouraged & I’d be pleased to provide a scholarship & other forms of support. pic.twitter.com/5fha3TneJi
— anand mahindra (@anandmahindra) October 27, 2022
लड़की ने इस तरह लकड़ी की फ्रेम से एक हाथ से 15 महापुरुषों की तस्वीरें एक साथ बनाकर अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया है या नहीं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।