पीवी सिंधु इन दिनों देश के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन कर रही है। पीवी सिंधु एक बैडमिंटन खिलाड़ी है और हर तरफ से उन्हें अपने देश का नाम रोशन करने के कारण बधाइयां मिल गई है।

इस मौके पर महिला ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा द्वारा उन्हें बधाइयां दी गई। आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं आनंद महिंद्रा को किसी भी काम पसंद आता है, तो वह उन्हें अपनी कंपनी कि गाड़ियां गिफ्ट में देते हैं। ऐसे ही एक डिमांड यूजर करने लगे।
She already has one in her garage… https://t.co/Be6g9gIcYh pic.twitter.com/XUtIPBRrmi
— anand mahindra (@anandmahindra) August 1, 2021
आपको बता दें कि यूजर पीवी सिंधु को अपने देश का नाम रोशन करने के लिए गिफ्ट में आनंद महिंद्रा द्वारा कोई गिफ्ट देना चाहिए। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें महिंद्रा की मशहूर गाड़ी थार गिफ्ट में देनी चाहिए। ऐसे में आनंद महिंद्रा चुप नहीं बैठने वाले थे। उन्होंने भी इसका जवाब दिया और कहा कि पीवी सिंधु को उनके द्वारा पहले ही थार दी जा चुकी है।
आनंद महिंद्रा के द्वारा कहा गया है कि सिंधु के गैराज में पहले से थार है। ओलंपिक की बधाई देते हुए महिंद्रा ने लिखा “अगर किसी मानसिक शक्ति का कोई ओलंपिक होता तो उसमें सिंधु टॉप पर आतीं, सोचिए मनोबल गिराने वाली हार के बाद कितनी प्रतिबद्धता से उन्होंने खेल खेला और जीत भी हासिल की.”
इस ट्वीट के बाद पीवी सिंधु के लिए गिफ्ट में थार देने के लिए डिमांड यूजर्स के द्वारा की गई।
जब 2016 में रियो ओलंपिक हुआ जब की तस्वीरें शेयर की गई। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि थार में रेसलर साक्षी मलिक और पीवी सिंधु खड़े हैं। और लोगों का अभिवादन उनके द्वारा किया जा रहा है। रियो ओलंपिक में भी सिंधु ने कांस्य पदक जीता था।
रविवार को स्पर्धा हुई जिसमें पीवी सिंधु ने चीन की बिंग जियाओ को गेम में 21-13 21-15 से हराया और महिला स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली पीवी सिंधु पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है।