सामंथा अक्किनेनी को आज हम सभी जानते है, यह दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। आपको बता दे की सामंथा अक्किनेनी को तेलुगु और तमिल फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में देखा जाता है। इन्होंने कई बड़ी फिल्मो में काम किया है।
लेकिन इन दिनों यह अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इनकी शादी अभिनेता नागा चैतन्य के साथ 4 साल पहले हुई थी। लेकिन अब इन दोनों का तलक हो गया है।

आपको बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपल नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी की तलाक की खबरें काफी लंबे समय से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थी। लेकिन अब खबर आ रही है की, दोनों तलाक ले रहे है।
आपको बता दे की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी पति नागा चैतन्य से बच्चा चाहती थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य दोनों परिवार शुरू करने वाले थे। लेकिन अब सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के तलाक की खबरों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री को बहुत तगड़ा झटका लगा है। यह दोनों काफी पॉपुलर स्टार है।
एक रिपोर्ट में बताया गया की इंडस्ट्री सामंथा और नागा के बिगड़ते रिश्ते को लेकर परेशान है। हर कोई अभिनेत्री के बारे में जानता है कि वह काफी पारिवारिक हैं। खबरों में सामंथा अक्किनेनी को लेकर यह भी बताया गया है कि “वह हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता देती हैं। वह इसे फैमिली की शुरुआत के लिए बैलेंस करना चाहती थीं। लेकीन अब दोनों अलग हो चुके है।
आपको बता दे की नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी के तालाक की खबरें काफी लंबे समय से सोशल मीडिया के चक्कर लगा रही हैं। लेकिन अभी तक इन दोनों की तरफ से कोई स्टेटमेंट नही आया है। दोनों का तलाक हो चुका है और इसके पीछे का कारण क्या रहा है? इस बारे में सही जानकारी किसी को नही है। फिलहाल दोनों कलाकार इस बात को मीडिया में रखने से बच रहे है।
नोट : यह खबर न्यूज़ वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार बनाई गई है। SR News इसकी पुष्टि नहीं करता हैं।