भारत ने कोरोना जैसी महामारी से लड़ाई जीतते हुए अपने देश में बनी कोरोना वैक्सीन को दुनिया के लगभग सभी देशों में भेजा हैं। और भारत में भी इसके डोज लगाए जा रहे हैं। कोरोना वैक्सीन के कारण भारत की कई देशों ने प्रशंसा की हैं। लेकिन एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। खबर यह है की साउथ अफ्रीका ने भारत के सीरम इंस्टिट्यूट की 10 लाख डोज को वापस करने की बात कही हैं। बता दे की साउथ अफ्रीका में बीते सप्ताह 10 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज भेजी गई थी और 5 लाख वैक्सीन के डोज का अगला खेप भी कुछ हफ्तों में जाना था।
आपको जानकर हैरानी होगी की सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (Serum Institute of India) कोरोना वैक्सीन (COVID Vaccine) सप्लाई में एक मुख्य सप्लायर के रूप में खड़ा हैं। जो की ऑक्सफ़ोर्ड-एस्ट्राजेनका की वैक्सीन का प्रोडक्शन कर रहा हैं।
क्यों की साउथ अफ्रीका ने भारत की वैक्सीन वापस।
आपको जानकार हैरानी होगी की साउथ अफ्रीका में अब तक कोरोना के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई हैं। और साउथ अफ्रीका ने फैसला लिया है की वह अपने हेल्थ वर्कर्स को जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन का डोज देगा और यह टीकाकरण अभियान में रिसर्चरस के साथ होगी जो की एक स्टडी की तरह होगी।
बता दे की सोमवार को विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को दुनिया में कही भी आपातकालीन इस्तमाल की मंजूरी भी दे दी हैं।