हम लोग जिसे कचरा समझ कर घर के बाहर फेक देते है, उन चीजो से कोई बड़ी कम्पनी खड़ी कर सकता है, हम सोच नही सकते है। लेकिन यह बात सच है, केरल के त्रिशूर की रहने वाली मारिया कुड़ियाकोस ने यह कर दिखाया है।
एक समय वह मुंबई में नौकरी करती थी। लेकिन उनका बचपन से हीं सपना था कि वह खुद का कुछ व्यवसाय करें इसलिए वर्ष 2019 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। और कुछ अलग करने की सोची। वह झुग्गी झोपड़ियों की महिलाओं के साथ मिलकर अस्थाई सेनेटरी पैड बनाने वाली सामाजिक उद्यम से जुड़ गई।
इस तरह से मिली नारियल के खोल से बर्तन बनाने की प्रेरणा?
इस तरह का आईडिया उन्हे त्रिशूर में नारियल तेल मिल से मिला। नारियल एक अनेक गुणों वाला फल है जिसके हर हिस्से को उपयोग में लाया जा सकता है। लेकिन नारियल के खोल को ऐसे ही फेंका जा रहा है तब उनके दिमाग में इस तरह आईडिया आया और उन्होंने इस पर शोध करना शुरू कर दिया। मारिया के अनुसार केरल के आसपास के कई कारीगर नारियल के खोल का इस्तेमाल खाना परोसने वाली चीज बनाने के लिए भी किया करते थे।
उसके बाद नारियल खोल आधारित उत्पादों को बेचने का फैसला किया। नारियल के खोल से उपयोगी सामान बनाने वाले कारीगरों और विशेषज्ञों से उन्होंने इस बारे में बात की। उन्होंने कुछ महीने यह सीखने में बिताए।
उन्होंने यूट्यूब के जरिए सैंडिंग व्हील के डिजाइन को समझा और कम लागत में उसके विकल्प के डिजाइन को तैयार किया। उसके लिए काम के लायक मशीनें तैयार हो रही थी उसी बीच उन्होंने उन लोगों से मुलाकात की जो नारियल के खोल से बनी कटोरे को खरीद सकते हैं।
कुछ लोगों से पहचान करने के बाद उन्होंने अपने घर पर कटोरे बनाए और उनकी पॉलिशिंग के लिए केमिकल बेस्ट प्रोडक्ट के बजाय नारियल के तेल से उन्हें पॉलिश किया। उसके बाद उन्हें बेचना शुरू किया। इसके साथ ही वह आज बनाई गयी कटोरियों को इकॉमर्स प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पेज के जरिए भी ग्राहकों तक पंहुचा रही है।
मारिया ने “थेंगा” (Thenga) नाम से घरेलू ब्रांड की शुरुआत की जिसके जरिए अब तक उन्होंने आठ हजार से भी अधिक नारियल के खोल से बने उत्पादों की बिक्री की है। इन सभी कटोरे का इस्तेमाल सलाद परोसने, चाय के कप, मोमबत्तियां, कटलरी और हैंगिंग प्लांट्स बनाने के रूप मे होने लगा।
आज उनके पास 8000 से भी अधिक उत्पाद है, उन्हें तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल से भी लगातार आर्डर मिल रहे हैं। इसके साथ ही वह विदेशो से भी आर्डर ले रहे है और अपना कारोबार बढ़ा रहे है।