आज हम आपको रंजीत सिंह राज की जिन्दगी के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी कहानी किसी फिल्म कहानी से कम नहीं है उन्होंने आपने जुनून से जयपुर से जिनेवा तक का सफर तय किया है आइये जानते है, इनके बारे में।

आपको बता दे की राज ने बचपन से ही समाजिक पूर्वाग्रहों का सामना किया है और वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह दिखने में ज्यादा आकर्षक नही थे, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने आज मुकाम हासिल किया शायद यहा तक सभी नही पहुंच पाते है।
एक समय जयपुर की गलियों में भटकने वाले राज आज स्विटजरलैंड के जिनेवा में हैं। वह पर आज एक रेस्ट्रां में काम करते हैं और उनका सपना है कि वह अपना भी रेस्ट्रां वही पर खोलें। इन्टरनेट पर आज वह अपना एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां वह लोगों को अलग-अलग जगह दिखाते हैं।
16 साल की उम्र में ऑटोरिक्शा चलाना शुरू किया और कई साल तक वह चलाते रहे। उन्होंने देखा की कई ऑटो ड्राइवर इंग्लिश, फ्रेंच, स्पैनिश भाषा में बात करके टूरिस्ट को अट्रैक्ट करते है, उन्होंने भी इंग्लिश सीखने की कोशिश की।
उन्होंने टूरिस्ट बिजनेस की शुरुआत की, जिसके जरिए वह फॉरेनर्स को राजस्थान घुमाते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात एक विदेशी महिला से हुई, जिससे आगे चलकर उन्होंने शादी कर ली। उस महिला को उन्होंने गाइड के रूप में जयपुर घुमाया था और दोनों में प्यार हो गया।
महिला फ्रांस लौट गयी लेकिन स्काइप पर जुड़े रहे। राज ने फ्रांस जाने की कई कोशिश की लेकिन, हर बार वीजा रिजेक्ट हो जाता था। उनकी प्रेमिका जब अगली बार फ्रांस से आई तो दोनों फ्रेंच एंबेसी के बाहर धरने पर बैठ गए, एंबेसी के अधिकारियों ने मुलाकात की और उन्हें 3 महीने का फ्रांस का टूरिस्ट वीजा मिल गया उसके बाद वह उनके साथ वहां गये।
इसके बाद 2014 में दोनों ने शादी कर ली और उन्हें एक बच्चा भी है। राज ने लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई किया तो उन्हें फ्रेंच सीखने के लिए कहा गया उसके लिए उन्होंने फ्रेंच सीखी। वह अभी जिनेवा में रहते हैं और एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। राज अभी जयपुर की जगह वही रहने लगे है और अपनी पत्नी के साथ काफी घूमते फिरते है।