एक अजीबो गरीब बाल काटने का किस्सा सुनकर आप भी हो जायेगे हैरान। एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहा विशेष कर महिलाओ के बाल काट दिए जाते है। त्रिचि के करूर गांव में स्थित कालीमान मंदिर काफी रहस्यमयी है। यहां ऐसी कोई दैवीय शक्ति है। जिसके कारण लोग यहां आने में डरते है।
यह खौफ महिलाओं में ज्यादा है। दरअसल मंदिर में कोई रहस्यमयी ताकत लोगों के बाल काट देती है। यहां आने वाली महिला श्रद्धालु को इस बात का विशेष ध्यान रखना पड़ता है की उनके बाल ढके रहे। एक बार कॉलेज में पढने वाली एक छात्रा इस मंदिर में बिना बाल ढंके चली गई थी तो रहस्यमयी तरीके से उसके बाल कट गए। मंदिर में पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
यह कालीमान मंदिर पशुपत इश्वरार मंदिर के ट्रस्ट के जरिए संचालित होता है। मंदिर में शुक्रवार के दिन काफी भीड होती है। शुक्रवार के दिन श्रद्धालु यहां विशेष पूजा के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में कॉलेज विद्यार्थियों का एक समूह इस मंदिर में आया। उनमें एक छात्रा की चोटी गायब हो गई। इस मंदिर में बाल कौन काटता है वो कोई नहींं देख पाता।