देश विदेश में कई बार कुछ एसी चीजे होती है, जो हमे मालुम नही होती है। लेकिन यह चीजे अन्य देशो की तुलना में बिलकुल अलग होती है। आज हम आपको एक एसे ही देश के बारे में आपको बताने जा रहे है, जिस देश की घडियो में कभी 12 नही बजते है।
हम सभी घड़ी में एक से लेकर 12 बजे तक के नंबर देखते आए हैं। इस के आधार पर हमारी दिनचर्या चलती है, लेकिन अगर आपसे कहें कि घड़ी से हमेशा के लिए एक घंटा कम कर दिया जाएगा तो आपको ऐसा महसूस होगा कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से एक घंटे कम हो गये।
लेकिन आपको बता दे की निया में यह अनोखी घड़ी स्विट्जरलैंड के सोलोथर्न शहर में है। इस घड़ी की अनोखी बात यह है, की इस शहर में टाउन स्क्वेयर पर एक घड़ी लगी है, जिसमे सिर्फ 11 अंक ही हैं। इस घड़ी में आपको 12 नंबर नही दिखाई देगा।
इस जगह पर आपको कई एसी घड़ियां मिलेगी जिसमे 12 नहीं बजते है। यहा के लोगो को 11 नंबर काफी पसंद है, इस शहर में चर्च और चैपलों की संख्या 11-11 ही है। इसके अलावा संग्रहालय, ऐतिहासिक झरने और टावर भी 11 नंबर के हैं। अधिकतर चीजे आपको यहा 11 से जुडी हुई मिलती है।
11 नंबर के पीछे का राज?
आपको बता दे की यहा के सभी लोग 11 नंबर को शुभ मानते है। यहा मुख्य चर्च में भी 11 नंबर का महत्व आपको साफ दिख जाएगा, यह 11 साल में ही बनकर तैयार हुआ, यहा की सीढ़ियों का सेट भी 11 पंक्ति का है। 11 दरवाजे और 11 घंटियां भी हैं। यह के ओग अपने 11वें जन्मदिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं।
काफी पुरानी मान्यता है यह
11 नंबर के प्रति यहां के लोगों को इतना लगाव इसलिए है क्योकि, सदियों पहले सोलोथर्न के लोग काफी मेहनत करते थे, उनकी मदद के लिए पहाड़ियों से एल्फ आकर उन लोगों का हौसला बढ़ाने लगे। जिससे उनके जीवन में खुशिया आयी। लोगों में मान्यता है कि इनके पास अलौलिक शक्तियां होती हैं और जर्मन भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है, इसलिए 11 नंबर को विशेष महत्व दिया जाता है।
आपको यह जानकारी केसी लगी हमे कमेंट करके जरुर बताये।