शादी ब्याह के दौरान कभी कभी ऐसी हैरान करने वाली चीज देखने को मिलती है जिसे देख हैरान रह जाते है। शादी में दुल्हन हो या फिर दूल्हा अपनी शादी में यादगार मेमोरी बनाने के लिए लोग नए नए एक्सपेरिमेंट करते है। दूल्हा और दुल्हन दोनों ही एक दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते रहते है कभी अपने डांस से तो कभी गाना गा कर।
कभी कभी दूल्हा दुल्हन अपनी ग्रेंड एंट्री से सबको हैरान कर देते है, ऐसा ही कुछ आज हम आपको सोशल मीडिया के एक वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की दूल्हा दुल्हन शादी से पहले सगाई की रस्म निभा रहे है और इस दौरान स्टेज पर दुल्हन खड़ी है और तब ही दूल्हा कुछ ऐसा सरप्राइज देता है जिससे दुल्हन शर्मा जाती है।
View this post on Instagram
दूल्हे ने कुछ ऐसी चीज छुपा रखी है थी जिसके बारे में किसी को मालूम नहीं होता है। जब दुल्हन ने अपने दूल्हे को रिंग पहना दी तो फिर वह दूल्हे द्वारा रिंग डालने के लिए इंतजार करने लगी, तभी दूल्हे ने कुछ ऐसा सरप्राइज दिया की जिसके बारे में कोई भी सोच नहीं सकता। दूल्हे ने अचानक एक हथकड़ी निकाली और दुल्हन को पहनाने के लिए जिद करने लगा।
पहले तो दुल्हन शर्मा गयी फिर हथकड़ी पहनने को तैयार हो गयी, दूल्हे ने भी दुल्हन को हथकड़ी पहनाया और फिर अपनी अंगूठी उसके अंगुली में डाल दी। हथकड़ी पहनाने का मकसद सिर्फ इतना था की वह पूरी तरह से उसकी हो गयी, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।