आज के समय में भागती-दौड़ती जिंदगी में पुरुष अपने स्वास्थ्य पर ध्यान बहुत कम दे पाते है, जिसकी वजह से हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई बीमारियों का तो पुरुष का खुद को पता नहीं चलता है। आज हम आपको पुरुषों की कुछ आदतें और उससे होने वाली बीमारियों को बताने जा रहे है।
प्राइवेट पार्ट की हेल्थ कैसे बिगड़ती है?
पुरुष के लिए यौन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं, जिससे उनके प्राइवेट पार्ट की हेल्थ बिगड़ सकती है। इसके लिए पुरुषों को अपनी ये बुरी आदतें तुरंत बदल देनी चाहिए, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। पुरुषों की गलत आदतें उनके जननांग का स्वास्थ्य बिगाड़ने लगती हैं, इससे उनके शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता खराब होने लगती है।
पुरुषों के लिए खतरनाक आदतें
- यदि आप अपने जो में रखकर लैपटॉप का उपयोग करते है, तो इससे पुरुषों के अंडकोष शुक्राणुओं पर बुरा असर पड़ता है। जिससे शुक्राणुओं की संख्या कम होने लगती है और शुक्राणु कमजोर होते है।
- ज्यादा गर्म पानी से नहाना भी आपके शुक्राणुओं की गुणवत्ता को खराब कर सकता है, इसके लिए आप सामन्य तापमान का पानी उपयगो में ले।
- कई लोग सॉफ्ट ड्रिंक या कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करते हैं, यह आपके स्वस्थ के साथ साथ आपकी स्पर्म क्वालिटी को नुकसान पहुंचा सकती है। पुरुषों की यह आदत उनके ब्लड शुगर को बढ़ाने काकारण भी बनती है। इससे मधुमेह की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
- यदि पुरुष अत्यधिक तनाव में रहता है, तो शरीर में कई हॉर्मोनल व शारीरिक बदलाव होते है। जो आपके शुक्राणुओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते है।
- पुरुषों की ज्यादा टाइट अंडरवियर भी नहीं पहनना चाहिए। यह उनके जननांग व शुक्राणुओं के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। इस तरह के अंडरवियर जननांग के रक्त प्रवाह में बाधा डालते है। वहीं अंडकोष के तापमान में भी वृद्धि करते है।
दोस्तों इस तरह से आप अपने योन स्वस्थ को बेहतर कर सकते है। यह जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है, लेकिन यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।