इस धरती पर एक इंसानी जीवन मिलना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन हम इंसानी जीवन को कैसे सफल बनाये ये तो हमारे हाथ में ही है। इंसान वही होता है जो अपनी इंसानियत को कभी मरने नहीं देता, जो अपने अंदर हमेशा इंसानियत को जिन्दा रखता है। ऐसे भी लोग आपने देखे होंगे जो मुसीबत के समय किसी की मदद नहीं करते, ऐसे लोगो को इंसान कहना ही मुश्किल है। इंसान तो वह होता जो इंसान के साथ प्राणियों पर भी दया भाव रखे।
इंसानियत की मिशाल बना यह शख्स
ऐसे इंसान अब इस दुनिया में देखने को बहुत ही कम मिलते है। ऐसे इंसानो की संख्या दिन पर दिन कम होती जा रही है, पर आज भी किसी कोने में कोई तो ऐसे लोग है जो इंसान के साथ जीवो पर भी दया भाव रखते है। आज हम इसी से जुड़ा एक किस्सा आपको बताने जा रहे है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक ट्रक ड्राइवर जमकर छाया हुआ है, इस ड्राइवर ने इस भरी गर्मी में सड़क पर एक बेहाल ऊंट को पानी पिलाया।
यह वीडियो जम कर वायरल हो रहा है, कई लोग इस वीडियो को देख कर भावुक हो गए है। यह वीडियो भारतीय वन सेना में कार्यरत अधिकारी सुसांत नंदा नामक एक सक्श ने ट्विटर पर शेयर किया है। आप इस वीडियो में देख सकते है की रेगिस्तान की इस सड़क पर चल रहे एक टैंकर ड्राइवर ने उसी सड़क किनारे बैठे बेहाल ऊंट को पानी पिलाया। ट्रक ड्राइवर ने उसे अपनी पानी की बॉटल से पानी पिलाया।
वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
Being human is given,
But keeping our humanity is a choice? pic.twitter.com/tgnD3KXFuG— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 10, 2021
इस ट्रक ड्राइवर के इस काम ने सबका दिल जित लिया, कहा जाय तो यही सच्ची मानवता है। आपने भी सुना है किसी प्यासे को पानी पिलाना कितने पुण्य का काम है। एक यूजर ने लिखा की कितना प्यारा काम किया। इस वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है और लगातार इस वीडियो पर कमैंट्स आरहे है। इस सक्श को सब काफी पसंद कर रहे है।