पाकिस्तान का एक हैरान कर देने वाला मामला जिसमें दो सहेलियां एक दूसरे से दूरी ज्यादा दिन बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसके लिए महिला ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी अपने पति से करा दी।
सुनने में यह मामला काफी अजीब लगता है लेकिन यह सच है, कि पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की रहने वाली दो सहेलियों ने एक ही शख्स से शादी कर ली। ऐसा उन दोनों ने अपने आपसी सहमति से किया। बताया जा रहा है कि दोनों सहेलियां एक दूसरे से ज्यादा दूर नहीं रह पाती थी। इसके लिए महिला ने अपनी सहेली की शादी अपने पति से करवा दी। अब दोनों सहेलियां, पति और बच्चे एक ही घर में रहते हैं।
सहेलियों ने साथ रहने के लिए लगाई तरकीब
पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों सहेलियों के नाम शहनाज और नूर है दोनों पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ में एक ही मोहल्ले में रहती है। पहले शहनाज की शादी एजाज से हुई थी और वह अपने ससुराल चली गई थी। इस कारण दोनों सहेलियों को एक दूसरे से दूर रहना पड़ता था। लेकिन नूर अक्सर उसके घर मिलने जाया करती थी ।फिर दोनों एक दिन एक साथ रहने के लिए एक तरकीब खोज निकालती है।
महिला ने सहेली से शादी करने के लिए किया पति को राजी
शहनाज, नूर दोनों साथ में रहना चाहती थी इसके लिए उन्होंने तय किया कि नूर, शहनाज के पति के साथ शादी करेगी। इसके बाद शहनाज ने खुद अपने पति एजाज के पास जाकर इस चीज की अनुमति मांगी। एजाज ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दी। अब शहनाज, नूर एक ही घर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। दोनों महिलाओं के पति एजाज पेशे से एक दर्जी है।
सौतन होने के बाद भी दोनों सहेलियां रहती है खुशी – खुशी
बताया जा रहा है कि शहनाज के दो और नूर का एक बच्चा है। शहनाज ने बताया कि वो नूर को बहुत प्यार करती हैं। दोनों को एक-दूसरे के बिना अच्छा ही नहीं लगता है। शहनाज ने कहा कि एक बार उसकी लड़ाई भले ही पति एजाज से हो जाए लेकिन नूर से कभी भी उनका विवाद नहीं होता है। जब से नूर और वो एक घर में रहने लगी हैं दोनों बहुत खुश हैं।