UP Election में कई नए चेहरे चुनाव के दोरान देखने को मिले है I जिसमे कांग्रेस की एक उम्मीदवार अर्चना गौतम भी शामिल थी, इन्होने भी कांग्रेस की तरफ से चुनव लड़ा था I आइये जानते है, उनके चुनावी नतीजो के बारे में I
आपको बता दे की अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने मेरठ के IIMT से BJMC कोर्स किया और शोबिज इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया। उसके बाद 2015 में अर्चना ने बॉलीवुड में कदम रखा और अब तक वो कई टीवी-प्रिंट विज्ञापनों में भी वह काम कर चुकी हैं, उन्होंने बॉलीवुड की हिंदी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती से अपनी शुरुआत की थी, इसमे वह पहली बार देखी गई थी I
चुनाव परिणाम आ चूका है, जिसमे नतीजों में पंजाब राज्य को छोड़कर बाकी चार राज्यों में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है I इसमे देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने काफी मेहनत की थी, प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में महिला शक्ति पर अपना पूरा जोर दिया था लेकिन उसके बाद भी वह ज्यादा सीट नही ला सकी I
कांग्रेस ने इसमे महिलाओं पर दांव लगाया था, जिसमे एक मॉडल और एक्ट्रेस अर्चना गौतम भी थी। बिकिनी गर्ल के नाम फेमस अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया 2018 ब्यूटी पीजेंट जीता था। उसके साथ ही यह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 728k फॉलोअर्स हैं। यही कारण था कि कांग्रेस ने अर्चना गौतम के चेहरे पर दांव लगाया था और उन्हें उनकी पार्टी की तरफ से टिकट दिया गया था I
लेकिन आपको बता दे की अर्चना गौतम का प्रदर्शन चुनाव में काफी निराशाजनक रहा और वो हस्तिनापुर विधानसभा सीट हार गई है I उनको बीजेपी के दिनेश खटीक ने हराया है। दिनेश खटीक के बाद दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के योगेश वर्मा रहे हैं।
बहुत कम वोट मिले –
आपको बता दे की अर्चना गौतम को बहुत ही कम वोट मिले है I इसमे कुल 1519 वोट मिले है, जबकि भाजपा के दिनेश को 1 लाख 7 हजार 87 वोट मिले है। दूसरे नंबर पर रहे समाजवादी पार्टी के योगेश वर्मा को 1 लाख 275 वोट प्राप्त हुए हैं।
अर्चना गोतम का चुनावी सफर ज्यादा बेहतर नही रहा है, लेकिन वह फिल्मो में एक्टिव है, उन्होंने हिंदी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती के साथ साथ हसीना पारकर, बारात कंपनी, जंक्शन वाराणसी में काम किया है I इसके साथ ही वह तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी है।