UP Election का परिणाम आज घोषित हो गया है, जिसमे सभी जानते है की इसमे बीजेपी की जीत हुई है I इसके बाद से चुनावी गलियारों में बयानबाजी का सिलसिला चालू हो गया है I वही नेता स्वामी प्रसाद का भी बड़ा बयान सामने आया है I जानिये क्या कहा उन्होंने,
चुनाव हारने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए उसमे लिखा है, की समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई, जनादेश का सम्मान करता हूं। चुनाव हारा हूं, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा। आपको बता दे की उनको हराने वाले मौजूदा विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के पुत्र सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को काफी वोट के अंतर के साथ हराया है I
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में थे, उसके बाद इन्होने पार्टी बदल ली थी और समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था I उन्होंने अपने बयान में आगे कहा की, मैं अभी चुनाव ही हारा हूं, हिम्मत नहीं। उन्होंने कहा की में आगे भी देश की सेवा करता रहुगा और जितने के प्रयास करता रहुगा I
समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई।
जनादेश का सम्मान करता हूँ।
चुनाव हारा हूँ, हिम्मत नहीं।
संघर्ष का अभियान जारी रहेगा।— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) March 10, 2022
अखिलेश यादव ने स्वामी को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। चुनाव के दोरान स्वामी अपनी जीत को लेकर बेहद आश्वस्त थे। उन्हें पूरा विश्वास था कि वे चुनावी मैदान में जीत दर्ज करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन ऐसा नही हुआ है और वह यह सिट हार गये I
स्वामी प्रसाद मौर्य का राजनीतिक सफर
स्वामी जी संघर्ष किस चीज का जारी रहेगा, फिर से कोई नई पार्टी बदलने का या फिर अपनी बेटी को बीजेपी से बाहर होने से बचाने का,
स्वामी जी आप संघर्ष करो
हम बीजेपी के साथ हैं pic.twitter.com/jE0VFNo5n4— Vinod Kumar Sharma (@Attraction786) March 10, 2022
स्वामी प्रसाद ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत लोकदल से की थी। लेकिन सियासी अखाड़े में कुछ दिनों के बाद उन्होंने दलबदलू के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर ली है, उन्होंने कई बार पार्टी बदली है I बसपा के साथ आने पर उन्हें कई तरह की जिम्मेदारियां भी दी थी I उन्हें यहा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंत्री पद तक की जिम्मेदारी सौंपी थी।
भाजपा में रहते तो अच्छा रहता लेकिन तुम्हें समाजवादी पार्टी में जाने की और चाटने की जिद जो पकड़ रखी थी अच्छा हुआ भारतीय जनता पार्टी से ऐसे नककारों को भगा दिया गया या यह कहें कि मक कारों को भगा दिया गया और वह खुद भाग गए ठीक रहा।
— आपका आशुतोष तिवारी 🇮🇳🇮🇳 (@ashutosh209861) March 10, 2022
उधर, सपा ने उन पर विश्वास जताते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट भी थमाया था, लेकिन अफसोस वे उस भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए हैं, जिसे लेकर अब उन्होंने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे महज चुनाव ही हारे हैं, हिम्मत नहीं है I
उनके इस ट्विट करने के बाद कई लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। आपको इसमे कई कमेंट मिलेगे, जो लोगो ने उनके ट्विट करने के बाद उनसे कहे है I इसमे लोगों की रोषपूर्ण प्रतिक्रियाओं से आपको रूबरू करते हुए देखे जा सकते है I लेकन जो भी हुआ है, up में दोबारा बीजेपी ने आकर इस बार इतिहास रच दिया है, इसके पहले कभी कोई पार्टी दोबारा से सत्ता में नही आई थी I