आपने यूटीआई की समस्या के बारे में तो सुना ही होगा, ये समस्या अक्सर महिलाओं में देखि जाती है, ये समस्या जिसको होती है उसे पेशाब करने में परेशानी होती है। जैसे पेशाब करते समय जलन होना या फिर बहुत ज्यादा बदबू आना। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो आप इसे नजरअंदाज ना करे। ये यूटीआई रोग के लक्षण भी हो सकते है, कभी कभी कई बार बुखार भी आ जाता है।
आपको बता दे की सबसे ज्यादा इस बीमारी का खतरा महिलाओं और डायबटीज़ रोगियों को होता है। डॉक्टरों का मानना है की अगर आपको पेशाब करने में कोई असुविधा हो तो आप इसे नजरअंदाज ना करे। समय रहते इस रोग का उपचार हो जाये तो अच्छा है नहीं तो अगर आप इसको नजरअंदाज करते रहे तो यह संक्रमण किडनी तक पहुंच जाता है। हम आपको बताते है की क्या लक्षण होते है इस बीमारी के, अगर आपको भी ये लक्षण दिखे तो तुरंत इलाज करवाए।
मूत्रमार्ग में बीमारी के लक्षण
- पेशाब करते समय जलन होना।
पेशाब में बहुत ज्यादा झाग आना।
बार बार पेशाब आना, और थोड़ी मात्रा में आना।
पेशाब में बदबू आना।
पेशाब के कलर में बदलाव।
बार बार बुखार आना और शरीर दर्द होना।
महिलाओं को पैल्विक हिस्से में दर्द होना।
इस वजह से होती है यह समस्या
ये तो हमने आपको लक्षण बताये, लेकिन ये समस्या होती किस वजह से है अब हम आपको ये बताते है। इसका मुख्य कारण मूत्र पथ में बेक्टेरिया का प्रवेश होना और ये बेक्टेरिया गंदे शौचालय के प्रयोग करने से आते है। इसके अलावा महिलाओं को ये समस्या यौन क्रियाओं में सक्रीय होने से होती है। खास वजह जो महिला गर्भनिरोधक का प्रयोग करती है उन्हें भी यह बीमारी हो सकती है, इसलिए इस संक्रमण के प्रति जागरूक रहे।
क्या है इसका इलाज
आईये अब जानते है इसका इलाज क्या है। सबसे पहला उपचार इसका एंटीबॉयोटिक्स है, ये लेने से आपको आराम महसूस होता है। आपको बता दे की अगर आप यूटीआई से पीड़ित है तो शराब, कॉफी जैसे पेय पदार्थो के सेवन से बचे और पानी अधिक मात्रा में पिए। खास कर इस रोग से बचाव के लिए साफ सफाई का ध्यान रखे। खास कर महिलाये गंदे शौचालय का प्रयोग ना करे।