सांपों को पकड़ कर उनके बारे में डिटेल में जानकारी देते हुए आपने कई बार डिस्कवरी चैनल पर देखा होगा। लेकिन क्या हो अगर ऐसा करते– करते सांप हमला कर दे तो?
सोशल मीडिया पर सांपों से जुड़े काफी वीडियोस देखने को मिलते हैं इनमें से ज्यादातर वीडियोस में सांप लोगों पर हमला करते हुए देखे जाते हैं। अभी कुछ ऐसा ही सांप से जुड़ा वीडियो देखने को मिल रहा है। जिसमें अचानक सांप का व्यवहार कैसे बदलता है यह देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे।
सांप को हैंडल करती दिखी लड़की
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने सांप को अपने हाथों में पकड़ा हुआ है और वह कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड कर रही है। लड़की को देखकर लग रहा है कि वह सांप को हैंडल करना अच्छे से जानती है।
सांप हुआ गुस्से से लाल
लेकिन अचानक सांप गुस्से में आ जाता है और वह हमला करने लगता है। खतरनाक सांप आग बबूला होकर कैमरे पर ही अटैक करना शुरू कर देता है। सांप के ऐसे बर्ताव के बाद भी लड़की काफी शांत नजर आ रही है। सांप लगातार इसी कोशिश में लगा हुआ है लड़की के हाथ से खुद को छुड़ा सके। वीडियो के कैप्शन के अनुसार यह एक रैट स्नेक है।
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया ।जिसे हजारों लोगों द्वारा लाइक किया गया और कमेंट सेक्शन में लोग काफी अलग-अलग रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। और लड़की को इस तरह हाथ में सांप पकड़ने के लिए उसकी बहादुरी की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।