अगर हमारे आसपास कोई मगर आजाये तो हम डर जायेगे। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक शख्स का वीडियो लोगो को खूब चौंका रहा है।
ब्राजील की एक झील की घटना बेहद ही हैरान करने वाली है। जिसमे एक शख्स जान बचाने के लिए झील के किनारे तेजी से दौड़ता नज़र आ रहा है।
यह घटना शनिवार को ब्राज़ील के कैंपो ग्रांडे में लागो दा अमोर में हुई। इस जगह पर काफी टूरिस्ट घूमने आते है। लेकिन यहा झील में मगरमच्छो के होने के कारण इस झील में लोगो को तैरने की अनुमति नहीं है। वीडियो को देखकर समझ में आता है कि तैराक ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और झील में तैरने का फैसला लिया।
इस पुरे दृश्य को एक शख्स विलियन कैटानो ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जब उसने उस शख्स को पानी में जाते देखा और दूसरी तरफ से एक मगरमच्छ को पानी में तेजी से आते देखा। पानी में तैर रहे शख्स ने पूरी तेजी से किनारे पर तैरने की कोशिश की लेकिन उससे पहले ही मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसका हाथ काट लिया।
इस खतरनाक दृश्य को सोशल मीडिया के ट्विटर पर देखा गया। जिसे 197K बार देखा जा चुका है। इसे 7800 से अधिक लाइक मिले और 1400 से अधिक बार रीट्वीट किया।
वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए कैटानो ने कहा, ‘अचानक, मुझे हैरानी हुई जब मैं देखा कि एक मगरमच्छ उसका पीछा करना शुरू कर दिया. उसने भागने के लिए तेजी से तैरने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ उस तक पहुंचने में कामयाब रहा और उस आदमी के हाथ पर जबरदस्त हमला कर दिया, जैसे ही वह पानी से बाहर आया तो उसकी बांह पूरी तरह से खून से लथपथ हो गई थी और बहुत डरा हुआ था, यह कहते हुए कि उसे नहीं पता था कि वहां एक मगरमच्छ था.’
O CARA NADANDO NO LAGO DO AMOR E NÃO SABIA QUE TEM JACARÉ LÁ, tomou uma mordida só de leve pq o jacaré foi bonzinho pic.twitter.com/eUtWZy83wp
— perdidinha da silva (@ayora_003) October 23, 2021
एक रिपोर्ट में पता चला कि इस सब के बाद लोग घायल व्यक्ति के आसपास इकट्ठे हो गए और हमले के बाद मोबाइल इमरजेंसी केयर सर्विस को फोन किया। तैराक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, सिवाय उसके एक हाथ में मामूली चोट के।