भारत देश के लोग कभी कभी बड़े बड़े लोगो को पीछे छोड़ देते है, किसी भी बिगड़े काम को सुधारने के लिए भारत के लोगो को एक्सपर्ट माना जाता है और कई बार इन्हे देसी जुगाड़ का नाम भी दिया जाता है। आपने कई बार देसी जुगाड़ देखे होंगे, सोशल मीडिया पर भी देसी जुगाड़ के कई सारे वीडियोस मौजूद है।
कई वीडियोस को तो देख कर ही हैरानी होती है, आज हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे है जिसे देख आप भी सोच में पड़ जायेंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है एक शख्स ने गाय को दूर ले जाने के लिए गजब का आईडिया खोजा है। अक्सर लोग गाय को ले जाने के लिए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करते है।
Cow is riding on bike, first time, must watch pic.twitter.com/xJlYmGvsfP
— Ram ramji (@RajeshLathigara) September 18, 2020
पर इस शख्स ने दो पहिया वाहन को चुना, आप भी सोच में पड़ गए न की कैसे गाय को दो पहिया वाहन पर ले जा सकते है। पर जब आप यह वीडियो देखेंगे तो आप भी हैरान रह जायेगे। यह वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की गाय को इस शख्स ने पीछे वाली सीट पर बैठा कर उसे रस्सी से बांध दिया है।
शख्स आगे बैठ कर गाड़ी चला रहा है, कई लोगो ने इस शख्स को इस तरह देखकर अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग इस देख हैरान रह गए।