सोशल मीडिया पर जहा काफी समय से श्रीलंकाई सिंगर योहानी का सांग लोगो को काफी पसंद आ रहा है। वही इस सांग पर एक महिला का खूबसूरत डांस भी काफी ज्यादा वायरल होते देखा जा रहा है।
“योहानी का सॉन्ग मनिके मगे हिते” (Manike Mage Hithe) बच्चे से लेकर बूढ़े हर किसी के मुँह से गुनगुनाते हुए सुनने को मिला है। यह सांग एक ट्रेंड सा बन गया है। हर कोई इसे सुनना चाहता है। इसी कड़ी में एक महिला ने इस सांग पर इतना प्यारा डांस किया कि अब उसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में महिला गुलाबी और सफ़ेद रंग की साड़ी पहने नज़र आ रही है। वह योहानी के पॉपुलर सांग “मनिके मगे हिते” पर थिरकती नज़र आ रही है। डांस ने महिला ने बिहू डांस के स्टेप्स को भी ऐड किया है उसका यह डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता नज़र आ रहा है।
View this post on Instagram
वीडियो को डांसर-क्रिएटिव इन्फ्लुएंसर अदा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनके अकाउंट में 10.1k फॉलोअर्स हैं। अदा द्वारा साझा की गई क्लिप को करीब 14k बार देखा जा चुका है।
उन्होंने अपने डांस परफॉर्मेंस में बिहू के कुछ स्टेप्स को भी शामिल किया। बिहू असम राज्य का एक स्वदेशी लोक नृत्य है। लोग कमेंट सेक्शन में अदा के शानदार डांस की काफी सराहना कर रहे है। इस पर एक यूजर ने लिखा, ‘शानदार डांस परफॉर्मेंस.’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, “साड़ी में सुंदर जादुई चला.”